टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

तीसरी बी एल पुरोहित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता कल से, जोधपुर में होगा ‘नेशनल लॉ बैटल’

National Legal Battle Begins in Jodhpur: Top Law Students Clash Over Digital Voting and Citizenship Issues

जोधपुर। राजस्थान की न्यायिक राजधानी जोधपुर एक बार फिर देशभर के लॉ स्टूडेंट से गुलजार होने जा रही हैं. ब्लू सिटी के नाम से प्रसिद्ध जोधपुर अब तीन दिनों तक देश की विधिक गतिविधियों का केंद्र रहेगा।

लॉ स्टूडेंट के बीच बेदह पसंदीदा बी एल पुरोहित मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो जा रही हैं.

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के विधि संकाय में 20 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए देशभर के नामी लॉ कॉलेजों के छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जोधपुर पहुंच रहे हैं, जहां कोर्टरूम जैसी वास्तविक परिस्थितियों में कानूनी जंग लड़ी जाएगी।

यह बी एल पुरोहित मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट का तीसरा चैप्टर हैं. यह प्रतियोगिता राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. बी.एल. पुरोहित की स्मृति में आयोजित की जा रही है, जो अपने समय के बेहद सम्मानित और सिद्धांतवादी वकील थे।

उद्घाटन और समापन में जजों की बड़ी तादाद

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 20 मार्च शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से होगा. लॉ कमिशन आफ इंडिया के चैयरमेन जस्टिस दिनेश माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के विधि मंत्री जोगाराम पटेल ​विशिष्ठ अतिथी होंगे.

फाइनल राउंड प्रतियोगिता के पैनल जज के तौर जस्टिस संजीत पुरोहित और पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोविंद माथुर

वही 22 मार्च को जस्टिस पुष्पेन्द्रसिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा.

क्यों है यह प्रतियोगिता खास

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹61,000 का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि रनर-अप को ₹31,000 मिलेंगे।

इसके अलावा बेस्ट स्पीकर, बेस्ट रिसर्चर और बेस्ट मेमोरियल के लिए भी ₹11,000-₹11,000 के पुरस्कार तय किए गए हैं।

सबसे अधिक लोकप्रिय