टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

वरिष्ठता के लिए सुप्रीम कोर्ट ने देश के 9 हाईकोर्ट के 14 जजों के तबादलें कि सिफारिश की

दिल्ली, 25 अगस्त।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को बैठक आयोजित करते हुए देश के 9 हाईकोर्ट के 14 जजों को वरिष्ठता के लिए अलग अलग हाईकोर्ट में तबादले की सिफारिश की हैं.

कॉलेजियम ने इलाहाबाद के 3, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात हाईकोर्ट से 2—2 जजों के तबादलें की सिफारिश की हैं.

राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस दिनेश मेहता और मूल पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अवनीश झींगन का दिल्ली हाईकोर्ट में तबादला किया गया हैं.

केन्द्र सरकार द्वारा इन तबादलों को मंजूरी देने पर राजस्थान में एक बार फिर जजों की संख्या 41 रह जाएगी

सीजेआई कि अध्यक्षता में हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अतुर श्रीधरन का छत्तीसगढ हाईकोर्ट और छत्तीसगढ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल का इलाहाबाद हाईकोर्ट में तबादला किया गया हैं.

मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जे निशा बानु का केरल हाईकोर्ट में और केरल हाईकोर्ट के जस्टिस चन्द्रशेखरन सुधा का दिल्ली हाईकोर्ट में तबादला किया गया हैं.

इसी तरह दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस अरूण मोंगा का केरल हाईकोर्ट में और जस्टिस तारा वितस्ता गणजू का पटना हाईकोर्ट में तबादला किया गया हैं

कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह का कलकता हाईकोर्ट, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल और जस्टिस दोनाडी रमेश का आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट में तबादला किया गया हैं.

गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप नटवरलाल भटट का मध्यप्रदेश हाईकोर्ट औवर मानवेन्द्रनाथ रॉय का आन्ध्रप्रदेश हाईकोर्ट में तबादला किया गया हैं

कलकता हाईकोर्ट के जस्टिस शुभेन्दु समंता का तबादला आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट में करने की सिफारिश कि गयी हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय