टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जयपुर में 10 अक्टूबर को जुटेगा राजस्थान का विधिक समुदाय, 48 टीमों के बीच होगी Legal Legends Cricket Bash 2026

Jaipur to Host Legal Legends Box Cricket League Season 3 on October 10; 48 Teams of Advocates to Compete
2 से 3 हजार अधिवक्ताओं के पहुंचने की संभावना, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रण; सुबह 6 बजे से शुरू होंगे मुकाबले

जयपुर। राजस्थान के विधिक समुदाय के लिए 10 अक्टूबर 2026 का दिन खास होने जा रहा है। जयपुर में आयोजित होने वाली Legal Legends Cricket Bash 2026-सीजन 3 में इस बार 48 टीमें मैदान में उतरेंगी।

आयोजन में लगभग 2,000 से 3,000 अधिवक्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की संभावित मौजूदगी के चलते यह आयोजन राजस्थान के विधिक समुदाय के बड़ा खेल टूर्नामेंट बन गया है.

एडवोकेट अंशुमान सक्सेना के अनुसार लीगल लीजेंड्स बॉक्स क्रिकेट लीग—सीजन 3 का आयोजन शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को श्री दादू दयाल स्पोर्ट्स एरीना, न्यू सांगानेर रोड, मानसरोवर, जयपुर में किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियां अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी को ध्यान में रखते हुए की जा रही हैं।

48 टीमें, दिनभर क्रिकेट का रोमांच

प्रतियोगिता में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें पंजीकृत एवं नियमित रूप से वकालत करने वाले अधिवक्ता शामिल होंगे।

क्रिकेट मुकाबलों की शुरुआत सुबह 6:00 बजे से होगी। इसके बाद दिनभर विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता के अलग-अलग चरणों से गुजरते हुए टीमें अंतिम मुकाबले तक पहुंचेंगी और दिन के अंत में विजेता का फैसला होगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह रात्रि 10:00 बजे अथवा फाइनल मुकाबला समाप्त होने के बाद आयोजित किया जाएगा।

न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े अतिथियों को भी आमंत्रण

आयोजन में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों तथा विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

अधिवक्ताओं के साथ न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े लोगों की संभावित भागीदारी इसे केवल क्रिकेट प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर विधिक समुदाय के व्यापक सामाजिक आयोजन का रूप देगी।

अदालत से मैदान तक जुड़ने का अवसर

अंशुमान सक्सैना कहते हैं कि लीगल लीजेंड्स बॉक्स क्रिकेट लीग का उद्देश्य केवल क्रिकेट खेलना नहीं, बल्कि विधिक समुदाय के सदस्यों को एक साझा मंच पर लाना भी है।

खेलें, जुड़ें, जश्न मनाएं की भावना के साथ आयोजित होने वाली यह लीग अधिवक्ताओं को खेल भावना के साथ एक-दूसरे से मिलने, संवाद करने, अनुभव साझा करने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।

वकालत के पेशे में दिनभर अदालतों और कानूनी कार्यों में व्यस्त रहने वाले अधिवक्ताओं के लिए यह आयोजन पेशेवर दायरे से बाहर एक-दूसरे के साथ समय बिताने और खेल के माध्यम से जुड़ने का अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

हजारों अधिवक्ताओं की मौजूदगी से बनेगा यादगार आयोजन

48 टीमों की भागीदारी और 2,000 से 3,000 अधिवक्ताओं की संभावित उपस्थिति इस आयोजन के पैमाने को दर्शाती है।

इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किए जाने से आयोजन को और व्यापक स्वरूप मिलने की संभावना है।

आयोजकों Actus Legit’s एवं टीम का कहना है कि लीगल लीजेंड्स बॉक्स क्रिकेट लीग का यह तीसरा संस्करण अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना, आपसी जुड़ाव और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

सबसे अधिक लोकप्रिय