टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जोधपुर से बड़ी खबर: प्रदेश के 13 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, 3 अधिकारियों को रखा गया प्रतिक्षा में

Rajasthan High Court Issues Major Transfer Order for District Judicial Cadre; Several Officers Placed Under APO

जोधपुर, 2 दिसंबर

राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को प्रदेश के अलग अलग जिलों के 13 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए है. वही 3 न्यायिक अधिकारियों को अगले आदेश की प्रतिक्षा में रखा गया है.

राजस्थान हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा जारी किए आदेश के अनुसार जिला न्यायिक कैडर के न्यायिक अधिकारियों का तबादला करते हुए वरिष्ठता क्रम के अनुसार जिलों में बदलाव किया गया हैं.

इसके साथ ही तीन अधिकारियों को आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में रखते हुए मुख्यालय से जोड़ा गया है।

हाईकोर्ट के जारी आदेश के अनुसार

डीजे दिनेश कुमार गुप्ता को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जालौर के पद तबादला किया गया हैं.

डीजे अश्विनी विज को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर नियुक्त किया गया है.

डीजे हारून को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्यावर की जिम्मेदारी दी गयी हैं.

डीजे अजीत कुमार हिंगड़ को स्पेशल जज, स्पेशल कोर्ट फॉर ट्रायल ऑफ बम ब्लास्ट केस, जयपुर मेट्रो-II में जज नियुक्त किया गया है.

डीजे रविन्द्र कुमार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीगंगानगर के पद पर तबादला किया गया हैं.

डीजे भंवर लाल बुगालिया को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जयपुर जिला के पद पर नियुक्ति ​दी गयी हैं.

डीजे संजीव मोंगा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धौलपुर के पद पर नियुक्त किया गया है.

डीजे केशव कौशिक को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दौसा की जिम्मेदारी दी गयी हैं.

डीजे बलजीत सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भरतपुर भेजा गया है।

डीजे अल्का शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजसमंद लगाया गया है.

डीजे सोनिका पुरोहित को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चूरू नियुक्त किया गया है।

डीजे मानसिंह चुंडावत को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चित्तौड़गढ़ भेजा गया है।

डीजे दीक्षा को जज, स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट केस नं. 2, जयपुर महानगर-I लगाया गया है।

एडीजे पुरुषोत्तम लाल सैनी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नाथद्वारा नियुक्त किया गया है।

तीन अधिकारियों को मुख्यालय पर

हाईकोर्ट प्रशासन ने तीन अधिकारियों को फिलहाल आदेश की प्रतिक्षा में मुख्यालय से जोड़ा गया हैं.

डीजे विशाल भार्गव को आदेशों की प्रतीक्षा में रखते हुए मुख्यालय: जिला एवं सत्र न्यायालय जयपुर मेट्रो-II जोड़ा गया है।

डीजे अभय जैन को जिला एवं सत्र न्यायाधीश भीलवाड़ा के पद पर थे, उन्हें भी आदेशों की प्रतीक्षा में रखते हुए मुख्यालय: राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ भेजा गया है।

एडीजे भावना भार्गव, एडीजे सवाई माधोपुर, को आदेशों की प्रतीक्षा में रखते हुए मुख्यालय: जिला एवं सत्र न्यायालय जयपुर मेट्रो-II जोड़ा गया है।

सबसे अधिक लोकप्रिय