टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जयपुर Highcourt में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, ईमेल से मिली धमकी के बाद परिसर खाली कराया गया

जयपुर, 31 अक्टूबर,

Rajasthan Highcourt के जयपुर बेंच में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल पर बम धमाके की धमकी मिली.

ईमेल में साफ लिखा था कि हाईकोर्ट परिसर में विस्फोटक बम लगाया गया है जो कभी भी फट सकता है. धमकी भरा मेल मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं.

सूचना के तुरंत बाद ही हाईकोर्ट में तैनात पुलिस के जवानों ने सभी जजों, वकीलों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को तत्काल सुरक्षा के साथ परिसर से बाहर निकाला गया.

तत्काल ही हाईकोर्ट के मुख्य भवन, अतिरिक्त भवन, रजिस्ट्री और कैंटीन समेत सभी हिस्सों को पूरी तरह खाली करा दिया गया.

Bomb Threat Sparks Panic at Rajasthan High Court Jaipur; Premises Evacuated
Bomb Threat Sparks Panic at Rajasthan High Court Jaipur; Premises Evacuated

इसके साथ ही मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गईं और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की गई.

साइबर सेल को जांच

सुरक्षा कारणों से परिसर के सभी मुख्य द्वार बंद कर दिए गए और आसपास के इलाके में भी नाकाबंदी कर दी गई.
फिलहाल राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में तलाशी अभियान जारी हैं, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई.

धमकी की जानकारी मिलते ही एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टीम बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

ATS ने साइबर सेल को भी जांच में शामिल कर लिया है ताकि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की IP एड्रेस और लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस और साइबर टीम ईमेल के स्रोत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

अदालतों में सुनवाई स्थगित

धमकी के कारण हाईकोर्ट में चल रही सभी सुनवाइ स्थगित कर दी गईं। बेंचों पर रखे मामलों को अगले आदेश तक टाल दिया गया है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया है।

प्रशासन ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

सबसे अधिक लोकप्रिय