टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

रालसा की राष्ट्रीय साइबर सेफ्टी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, CJI जस्टिस सूर्यकांत ने किया उद्घाटन

जयपुर, 20 फरवरी। राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आज Rajasthan State Legal Services Authority (RSLSA) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय साइबर सेफ्टी कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ हुआ।

देश के मुख्य न्यायाधीश Justice Surya Kant ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद हैं वही कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं RSLSA के कार्यकारी अध्यक्ष Justice Sanjeev Prakash Sharma कर रहे हैं.

समारोह में सुप्रीम कोर्ट एवं राजस्थान हाईकोर्ट के जज, विधि विशेषज्ञ, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और अभियोजन अधिकारी भी उपस्थित रहे।

“Cyber Safety: Awareness, Protection and Inclusive Access to Justice” विषय पर आयोजित इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध, डेटा सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, महिलाओं और बच्चों की साइबर सुरक्षा तथा न्याय तक समावेशी पहुंच जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और National Legal Services Authority (NALSA) के थीम सॉन्ग के साथ हुई।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने अपने संबोधन में डिजिटल युग में न्यायपालिका की भूमिका और तकनीकी नवाचारों की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए न्यायिक तंत्र को आधुनिक तकनीकों से लैस करना समय की मांग है।

सबसे अधिक लोकप्रिय