टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Big Breaking : राजस्थान हाईकोर्ट में बम की सूचना पर खाली कराया गया परिसर, जजों को ले जाया गया सुरक्षित जगह

Bomb Threat Forces Evacuation of Rajasthan High Court; Judges Shifted to Secure Location

जयपुर, 5 दिसंबर

राजस्थान हाईकोर्ट को जयपुर पीठ को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं. धमकी मिलने के बाद से ही राजस्थान हाईकोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा दिया गया हैं.

साथ सुनवाई के लिए हाईकोर्ट पहुंचे राजस्थान हाईकोर्ट के जजों को भी कोर्ट परिसर से निकालकर सुरिक्षत जगह पर ले जाया गया हैं.

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन के मेल पर बम की सूचना मिली जिसके आनन फानन में कोर्ट परिसर खाली कराया गया.

देखिए वीडियो :—

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मो

सूचना मिलते ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम ने हाईकोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी रखे हुए हैं।

हाईकोर्ट के आसपास सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की सख्त चेकिंग की जा रही है। हाईकोर्ट प्रशासन ने कर्मचारियों और अधिवक्ताओं से सहयोग करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

एक माह बाद दूसरी धमकी

गौरतलब है कि धमकियों का यह सिलसिला नया नहीं है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को अजमेर में दरगाह और कलेक्ट्रेट को भी बम धमाके की धमकी मिली थी.

जयपुर हाईकोर्ट को करीब एक महीने पहले—31 अक्टूबर को—इसी तरह ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी। उस ईमेल में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ नाबालिगों से रेप मामलों में कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई गई थी। तब भी हाईकोर्ट बिल्डिंग खाली कराई गई थी, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था।

शुक्रवार की घटना के बाद एक बार फिर हाईकोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। पुलिस टीमें विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही हैं और धमकी देने वाले की पहचान करने में जुटी हुई हैं।

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं और लगातार मिल रही धमकियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी और मामले की तह तक जाकर दोषी को चिन्हित किया जाएगा।

2 बजे सें सुनवाई शुरू…

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में दोपहर बाद फिर से सुनवाई शुरू करने जा रहा हैं.

बार एसोसिएशन द्वारा शेयर किए गए एक मैसेज के अनुसार

सूचना

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान स्थिति के कारण राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर परिसर में जारी सर्च ऑपरेशन शीघ्र ही पूरा हो जाएगा।

अदालती कार्य अब दोपहर 2:00 बजे से पुनः शुरू होंगे।

महेंद्र शांडिल्य
अध्यक्ष

रमित पारीक
महामंत्री
राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर

सबसे अधिक लोकप्रिय