टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

BCR ELECTION 2026: चार मतदान केंद्रों पर फिर से होंगे चुनाव, 4 मई को होगी वोटिंग

Bar Council of Rajasthan Election: 17 Candidates Cross Winning Quota, One Seat Remains

जयपुर। राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

22 अप्रेल को जिन पोलिंग बूथो पर राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव रद्द किए गए थे उन सभी बूथो पर पुर्नमतदान की तारीख का ऐलान कर दिया गया हैं.

हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी ने चार मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान (Fresh Elections) कराने का निर्णय लिया है।

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर, जयपुर (सेशन कोर्ट), जोधपुर और रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) मतदान केन्द्रों पर 4 मई को पुर्नमतदान होगा.

इन चारों मतदान केंद्रों पर 04 मई 2026 को सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक मतदान होगा।

यह फैसला 22 अप्रैल 2026 को इन केंद्रों पर हुए विवाद और अव्यवस्थाओं के चलते लिया गया है।

शुक्रवार को हुई कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह माना गया कि संबंधित चारों बूथों पर हुई घटनाएं गंभीर प्रकृति की थीं और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। इसलिए इन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराना आवश्यक है।

जांच के आदेश

कमेटी ने केवल पुनर्मतदान का निर्णय ही नहीं लिया, बल्कि 22 अप्रैल को हुई घटनाओं की जांच के भी आदेश दिए हैं।

सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (AROs) को दो दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी को सभी रिपोर्ट्स संकलित कर विस्तृत रिपोर्ट कमेटी को सौंपनी होगी।

चुनाव सामग्री जैसे बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर और वीडियो रिकॉर्डिंग भी जांच के लिए प्रस्तुत की जाएगी।

आगे की कार्रवाई

कमेटी ने यह भी तय किया है कि जयपुर में 28 अप्रैल और जोधपुर में 30 अप्रैल को बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में संबंधित अधिकारी और उम्मीदवार उपस्थित रहेंगे।आगामी बैठक में मतदान केंद्रों की संख्या और स्थान की अंतिम घोषणा की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

22 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान चार केंद्रों पर कथित गड़बड़ी, अव्यवस्था और विवाद की शिकायतें सामने आई थीं।

इसके बाद चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए इन बूथों पर मतदान रद्द कर दिया गया था।

अब निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए दोबारा मतदान कराया जा रहा है।

सबसे अधिक लोकप्रिय