मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार राजस्थान पहुंचे जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी; पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पारिवारिक दौरे के बावजूद न्यायिक जगत के लोगों ने की मुलाकात
जोधपुर। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर जोधपुर पहुंचे।
मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने के बाद यह उनका पहला राजस्थान दौरा है। जोधपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद पहली बार जोधपुर आगमन
जस्टिस पी.एस. भाटी के जोधपुर पहुंचने पर पुलिस जवानों की ओर से उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मुख्य न्यायाधीश के रूप में पहली बार अपने गृह शहर जोधपुर पहुंचे जस्टिस भाटी के आगमन को लेकर न्यायिक जगत में भी उत्साह देखने को मिला।

मुख्य न्यायाधीश बनने के साथ परिवार में भी आई दोहरी खुशी
जस्टिस पी.एस. भाटी के लिए यह दौरा व्यक्तिगत रूप से भी विशेष है।
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उनके परिवार में भी खुशी का अवसर आया है। जस्टिस भाटी दादा बने हैं और उनके पौत्र का जन्म हुआ है।
इसी पारिवारिक खुशी के बीच वे अपने परिजनों से मिलने जोधपुर पहुंचे हैं। उनके इस दौरे को मुख्य रूप से पारिवारिक और निजी रखा गया है।
निजी दौरे के बावजूद जज और अधिवक्ता मिलने पहुंचे
हालांकि जस्टिस पी.एस. भाटी का राजस्थान दौरा पूरी तरह पारिवारिक और निजी बताया जा रहा है, इसके बावजूद उनके जोधपुर पहुंचने की जानकारी मिलने पर हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश और अधिवक्ता उनसे मिलने पहुंचे।
जोधपुर में उनके आगमन और स्वागत के दौरान न्यायिक एवं अधिवक्ता समुदाय के लोगों ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।
जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी का राजस्थान से लंबे समय से जुड़ाव रहा है और जोधपुर उनके न्यायिक जीवन का भी महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद उनके पहली बार जोधपुर पहुंचने को इसी वजह से विशेष रूप से देखा जा रहा है।