टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

लॉ प्रोफेसर डॉ. तेजस्वी शर्मा की बड़ी उपलब्धि -फ्रॉड और रिस्क असेसमेंट डेटा प्रोसेसिंग के लिए विकसित कंप्यूटिंग डिवाइस का डिजाइन का मिला पेटेंट

Kanoria School of Law Assistant Professor Dr. Tejaswi Sharma Achieves Design Registration for Fraud and Risk Assessment Device

भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने डिजाइन का आधिकारिक रूप से पंजीकरण कर प्रमाण-पत्र किया जारी

जयपुर। कानोरिया स्कूल ऑफ लॉ फॉर विमेन, जयपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तेजस्वी शर्मा ने एक महत्वपूर्ण अकादमिक एवं नवाचार उपलब्धि हासिल की है।

डॉ. तेजस्वी शर्मा और उनकी टीम द्वारा विकसित डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेड मार्क महानियंत्रक कार्यालय (Office of the Controller General of Patents, Designs & Trade Marks) द्वारा आधिकारिक रूप से पंजीकृत कर लिया गया हैं.

डॉ. तेजस्वी शर्मा कानोरिया स्कूल ऑफ लॉ फॉर विमेन, जयपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वहीं टीम के अन्य सदस्य राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े हैं।

“Computing Device for Processing Fraud and Risk Assessment Data” विषय पर बनाई गई इस डिजाइन नंबर 511110-001 दर्ज किया गया है रिकॉर्ड में डिजाइन की स्थिति “In Force” दर्शाई गई है।

​पेटेंट कि गयी इस डिजाइन वैधता 27 जुलाई 2036 तकहै। ।

डॉ. तेजस्वी शर्मा की यह उपलब्धि कानोरिया स्कूल ऑफ लॉ फॉर विमेन के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि कानून की शिक्षा के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में संस्थान से जुड़े शिक्षकों की भागीदारी सामने आई है।

इस उपलब्धि के बाद कानोरिया स्कूल ऑफ लॉ फॉर विमेन की प्राचार्य वर्तिका अरोड़ा ने डॉ. तेजस्वी शर्मा को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया है।

संस्थान की ओर से कहा गया कि यह उपलब्धि शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और क्षमता को दर्शाती है।

सबसे अधिक लोकप्रिय