टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन में बड़े बदलाव के संकेत, अजमेर के जिला जज विक्रांत गुप्ता को OSD लगाया

Rajasthan HC Seeks Reply on Denial of Compassionate Appointment to Visually Impaired Son

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को लेकर लिखे गए पत्रों की खबरें सामने आने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन में बड़े बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

इसी क्रम में देर शाम अजमेर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रांत गुप्ता को तत्काल प्रभाव से राजस्थान हाईकोर्ट में ओएसडी नियुक्त किया गया हैं.

इस नियुक्ति को हाईकोर्ट प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। संभवतया अगले कुछ दिनों में राजस्थान हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में कई अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं.

हाईकोर्ट के वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा से लेकर कई न्यायिक अधिकारियों के पदों में बड़े बदलाव किये जा सकते हैं. प्रोटोकॉल रजिस्ट्रार नरेन्द्रसिंह भदोरिया, विजिलेंस ​रजिस्ट्रार अनिल बेनीवाल, रालसा के सदस्य सचिव डॉ हरिओम अत्री शर्मा सहित कई अधिकारियों के तबादलें की चर्चा हैं.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में राजस्थान हाईकोर्ट के प्रशासनिक कामकाज और मामलों की लिस्टिंग को लेकर गंभीर सवाल उठने के बाद न्यायिक गलियारों में व्यापक चर्चा है।

ऐसे समय में जिला न्यायपालिका के वरिष्ठ अधिकारी को एसीजे कार्यालय में ओएसडी की जिम्मेदारी सौंपे जाने से प्रशासनिक व्यवस्था में आगे और बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

हालांकि, इस नियुक्ति और हाईकोर्ट प्रशासन में संभावित अन्य बदलावों को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

सबसे अधिक लोकप्रिय