नई दिल्ली। देश की पेंशन परिसंपत्तियों की निगरानी करने वाली शीर्ष संस्था नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (NPS Trust) ने वैकल्पिक निवेश फंड (AIF) क्षेत्र में लीगल एक्सपर्ट के एक पद के लिए भर्ती जारी की हैं.
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथी 5 मार्च 2026 हैं.
12 फरवरी 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत सीनियर कंसल्टेंट (लीगल – AIF) और कंसल्टेंट (रिसर्च एनालिस्ट – AIF) की नियुक्ति की जाएगी
एनपीएस ट्रस्ट, जिसे पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा भारतीय ट्रस्ट अधिनियम, 1882 के तहत स्थापित किया गया है, अब एक केंद्रीकृत एआईएफ फ्रेमवर्क लागू करने जा रहा है
इसी उद्देश्य से एक समर्पित AIF सेल गठित की जा रही है, जो एआईएफ निवेशों की ड्यू डिलिजेंस, मॉनिटरिंग, अनुपालन ट्रैकिंग और रिपोर्टिंग का कार्य करेगी
निवेश का अंतिम निर्णय पेंशन फंड्स के पास रहेगा, लेकिन निगरानी और अनुपालन की कमान इस विशेष सेल के हाथ में होगी।
सीनियर कंसल्टेंट (लीगल – AIF): ₹2.25 लाख मासिक वेतन
इस पद के लिए एक ही सीट निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थी एआईएफ निवेशों की कानूनी जांच, नियामकीय अनुपालन और विवाद प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगा
जरूरी योग्यता: एलएलबी और एलएलएम अनिवार्य
निवेश बैंकिंग, एआईएफ, प्राइवेट इक्विटी, बीएफएसआई या पेंशन फंड क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव
अधिकतम आयु 40 वर्ष (31 जनवरी 2026 तक)
वेतन पैकेज: ₹2,25,000 प्रतिमाह फिक्स्ड
हर 12 माह पर प्रदर्शन आधारित वार्षिक वृद्धि का प्रावधान
अंतिम तिथि 5 मार्च 2026
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ईमेल आधारित है। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन और दस्तावेज aif.career@npstrust.org.in पर भेजने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 तय की गई है
चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू शामिल होंगे। केवल योग्य और शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा
अनुबंध और शर्तें
प्रारंभिक अनुबंध तीन वर्ष का, अधिकतम दो वर्ष तक विस्तार संभव
90 दिन का नोटिस पीरियड
30 दिन का वार्षिक अवकाश
पदस्थापन सामान्यतः नई दिल्ली, पर आवश्यकता अनुसार देश में कहीं भी तैनाती संभव
एनपीएस ट्रस्ट ने साफ किया है कि यह पूर्णकालिक अनुबंध आधारित नियुक्ति है और चयनित उम्मीदवारों को नियमित नौकरी का दावा करने का अधिकार नहीं होगा]