कानोरिया स्कूल ऑफ लॉ और राज्य मानवाधिकार आयोग का आयोजन
जयपुर। कानोरिया स्कूल ऑफ लॉ फॉर वुमेन और राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में Parley 6.0 डिबेट कंपीटिशन का आयोजन 8 और 9 सिंतबर को किया जायेगा.
देशभर के लॉ स्टूडेंट के बीच बेहद प्रसिद्ध इस “Parley 6.0: डिबेट कंपीटिशन” का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। इस वर्ष आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता “Think. Argue. Advocate. Transform.” थीम पर आधारित हैं.
Parley 6.0 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
कॉलेज की प्राचार्य वर्तिका अरोड़ा के अनुसार प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के लॉ स्टूडेंट शामिल होते हैं.
इस ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए कुल 20,400 रुपये के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता के सभी नकद पुरस्कारों को राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा प्रायोजित किया गया है।
प्रतियोगिता में 3-वर्षीय और 5-वर्षीय एलएलबी स्टूडेंट शामिल हो सकते हैं.
स्टूडेंट का संस्थान विश्वविद्यालय, कॉलेज अथवा विधि संस्थान ऐसा होना चाहिए जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता प्राप्त हो।
एक संस्थान से अधिकतम तीन टीमों को मिलेगा अवसर
प्राचार्य वर्तिका अरोड़ा के अनुसार प्रत्येक कॉलेज, संस्थान या विश्वविद्यालय से अधिकतम तीन टीमों को ही भाग लेने की अनुमति होगी। चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
एक टीम में दो प्रतिभागी होंगे, जिनमें एक प्रस्ताव के पक्ष में और दूसरा प्रस्ताव के विपक्ष में अपना पक्ष रखेगा। टीम के सदस्य एक ही संस्थान से हो सकते हैं अथवा अलग-अलग संस्थानों से भी मिलकर टीम बना सकते हैं।
हालांकि, Parley के पूर्व संस्करणों के विजेता इस प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में अलग-अलग चरणों के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं
प्रथम चरण:
“Right to die with dignity is a facet of the right to life.”
यानी गरिमा के साथ मृत्यु का अधिकार, जीवन के अधिकार का ही एक पहलू है।
सेमीफाइनल:
“Female intestate succession reform or retention.”
यानी महिला के निर्वसीयती उत्तराधिकार कानून में सुधार किया जाए अथवा वर्तमान व्यवस्था को बनाए रखा जाए।
फाइनल:
“Developed nations bear greater responsibility for combating climate change.”
यानी जलवायु परिवर्तन से निपटने की अधिक जिम्मेदारी विकसित देशों की है।
भाषण के लिए निर्धारित समय
प्रारंभिक और सेमीफाइनल राउंड में प्रत्येक प्रतिभागी को 3+1 मिनट, जबकि फाइनल राउंड में 5+1 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रतियोगिता की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी होगी। प्रतिभागियों के लिए भारतीय अथवा पश्चिमी औपचारिक परिधान अनिवार्य रहेगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उद्घाटन और समापन समारोह दोनों में उपस्थित रहना होगा, तभी उन्हें सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं—
Best Speaker – For the Motion: ₹5,100 + ई-सर्टिफिकेट
Runner-Up – For the Motion: ₹3,100 + ई-सर्टिफिकेट
Best Speaker – Against the Motion: ₹5,100 + ई-सर्टिफिकेट
Runner-Up – Against the Motion: ₹3,100 + ई-सर्टिफिकेट
दो Certificates of Appreciation: ₹1,000 प्रत्येक + ई-सर्टिफिकेट
इसके अलावा दो Certificates of Appreciation के साथ ₹1,000-₹1,000 का कैश प्राइज भी दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को E-Certificate प्रदान किया जाएगा।
2018 में हुई थी संस्थान की स्थापना
कानोरिया स्कूल ऑफ लॉ फॉर विमेन की स्थापना वर्ष 2018 में जयपुर स्थित कानोरिया कॉलेज परिसर में हुई थी। संस्थान को पूर्व में राजस्थान स्कूल ऑफ लॉ फॉर विमेन के नाम से जाना जाता था।
कॉलेज डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर से संबद्ध है और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से अनुमोदित है।
संस्थान का प्रमुख उद्देश्य छात्राओं को ऐसी गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे सक्षम अधिवक्ता बनने के साथ-साथ मानव गरिमा, सामाजिक न्याय और निष्पक्षता के मूल्यों के प्रति गहरी और स्थायी प्रतिबद्धता विकसित कर सकें।
शैक्षणिक गतिविधियों के साथ कॉलेज में नियमित रूप से डिबेट, सेमिनार, वेबिनार, सिम्पोजियम, कॉन्फ्रेंस, लीगल एड गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं और इंटर्नशिप आयोजित की जाती हैं।
कॉलेज का परिसर गांधी सर्किल, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में स्थित है।

Parley का आयोजन 2021 से
Parley Debate Competition का आयोजन वर्ष 2021 से किया जा रहा है। इसके पहले edition में 40 टीमों ने हिस्सा लिया था, जबकि Parley 2.0 में 85 से अधिक टीमों और Parley 3.0 में 80 टीमों ने भाग लिया। Parley 4.0 और Parley 5.0 का आयोजन भी राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सहयोग से किया गया था।
400 रुपये है टीम पंजीकरण शुल्क, ऐसे करे आवेदन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रति टीम ₹400 पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी 3 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रतियोगिता की तिथि: 8–9 सितंबर 2026
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 3 सितंबर 2026
मोड: ऑनलाइन
भाषा: अंग्रेजी
पंजीकरण शुल्क: ₹400 प्रति टीम
पंजीकरण के लिए:
ONLINE REGISTRATION FORM
PARLEY 6.0 BROCHURE.pdf
इनसे करें संपर्क :
आवेदन के दौरान किसी प्रकार के सहयोग के साथ अन्य जानकारी के लिए कन्वीवर सहित स्टूडेंट टीम से संपर्क किया जा सकता हैं.
इस प्रतियोगिता की कन्वीनर -डॉ सुरभी पारख 96509 88738, स्टूडेंट कन्वीनर पारुल राठौड़ – 95491 87397, स्टूडेंट कोर्डिनेटर -मीनल सिंह – 90242 99684, सौम्या शर्मा – 88299 54884, दीप्ति अग्रवाल – 93146 23471, तानिया खान – 94623 20508 हैं.
ईमेल: sociolegalrslw@gmail.com समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
