जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेशभर की अधिनस्थ अदालतों में सोमवार से अदालतों का समय बदल गया हैं.
प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए अदालतों के समय में बदलाव किया जा रहा हैं.
नए समय के अनुसार सोमवार 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में अदालतों में ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी लागू हो रही हैं जिसके तहत अब राजस्थान हाईकोर्ट में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मुकदमों की सुनवाई होगी।
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार यह नई व्यवस्था 13 अप्रैल से 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।
इस दौरान कोर्ट की कार्यवाही के बीच सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक आधे घंटे का मध्यांतर भी रखा गया है।
हाईकोर्ट में कार्यालय समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को न्यायिक और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल सकें।
यह परिवर्तन हर साल गर्मी के मौसम में किया जाता है और इसकी परंपरा ब्रिटिश काल से चली आ रही है। राजस्थान में इन महीनों
राजस्थान में इन महीनों के दौरान तापमान कई बार 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है, ऐसे में यह बदलाव अदालतों में कार्यरत कर्मियों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
निचली अदालतों का समय भी बदला
राजस्थान हाईकोर्ट के साथ ही प्रदेश में अधिनस्थ अदालतों के समय में भी बदलाव किया गया हैं.
प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सुनवाई का समय तय किया गया हैं.
वही सुबह 10:00 से 10:15 बजे तक 15 मिनट का ब्रेक रहेगा.
अधिनस्थ अदालतों में कार्यालय समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा.