जोधपुर में कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला. 2025 की अंतिम मतदाता सूची से तय होगा मतदान का अधिकार
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तीन सदस्य चुनाव समिति का गठन किया गया हैं.
कार्यवाहक अध्यक्ष बुद्धाराम चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसहमति से समिति का गठन करते हुए तीन अधिवक्ताओं को चुनाव की जिम्मेदारी दी गयी हैं.

अर्जुनराम चौधरी मुख्य चुनाव अधिकारी
चुनाव संपन्न कराने के लिए गठित समिति में अर्जुनराम चौधरी को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि अधिवक्ता मालमसिंह राठौड़ और अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विजय चौधरी के अनुसार चुनाव समिति के गठन के साथ ही चुनाव की कवायद शुरू कर दी गयी हैं।
चुनाव की आगामी प्रक्रिया के लिए अब अब समिति निर्वाचन कार्यक्रम घोषित करेगी.

ARJUNRAM CHOUDHARY
2025 की अंतिम मतदाता सूची ही होगी मतदान का आधार
महासचिव डॉ विजय चौधरी ने इन चुनावों को लेकर एक ओर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में मताधिकार को लेकर भी महत्वपूर्ण स्थिति स्पष्ट की गई है। वर्ष 2025 में जारी अंतिम मतदाता सूची में शामिल अधिवक्ता ही अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान कर सकेंगे।
इसलिए अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान का अधिकार पूर्व की अंतिम मतदाता सूची के आधार पर ही निर्धारित होगा।