राजस्थान हाईकोट में विधिक सहायता के लिए 118 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति-देखिए सूची
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में गरीब, वंचित और जरूरतमंद पक्षकारों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) ने 118 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की है।
वर्ष 2026 के लिए राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्य पीठ के लिए 60 और जयपुर पीठ के लिए 58 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।
यह नियुक्तियाँ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विनियम, 1999 तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता) विनियम, 2010 के तहत की गई हैं।
प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चयनित अधिवक्ताओं को प्रारंभिक रूप से एक वर्ष की अवधि के लिए पैनल में शामिल किया गया है। संतोषजनक कार्य प्रदर्शन की स्थिति में इस अवधि को अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि पैनल अधिवक्ताओं का चयन योग्यता, अनुभव और विधिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर किया गया है।