टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

प्रदेश के 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, कई एपीओ अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

Rajasthan High Court: Hash Value and Clone Copy of Electronic Evidence Mandatory in Trap Cases

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं।

कुछ समय से एपीओ (Awaiting Posting Order) चल रहे न्यायिक अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा कि ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) और विशेष न्यायालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

कई जिलों में नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार डीजे सुनील कुमार पंचोली को झुंझुनू का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इससे पहले वे डूंगरपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।

वहीं दीपा गुर्जर को डूंगरपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है, जो इससे पहले झुंझुनू में पदस्थ थीं।

इसी प्रकार डीजे केडर के न्यायिक अधिकारी दिनेश त्यागी को जोधपुर महानगर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, जोधपुर में निदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे।

इसके अलावा डॉ. सीमा अग्रवाल को टोंक का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में रजिस्ट्रार (रिट्स) के पद पर कार्यरत थीं।

हाईकोर्ट में भी हुआ प्रशासनिक बदलाव

हाईकोर्ट प्रशासन में भी बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार प्रवीण कुमार मिश्रा को राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में रजिस्ट्रार (रिट्स) नियुक्त किया गया है।

वे वर्तमान में रजिस्ट्रार (क्लासिफिकेशन) के पद पर कार्यरत थे और अब अतिरिक्त दायित्व के रूप में यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

विशेष न्यायालयों और एडीजे कोर्ट में नई नियुक्तियां

न्यायिक अधिकारियों के तबादलों के तहत कई एडीजे और विशेष अदालतों में भी नई पोस्टिंग की गई है।

मनीषा चौधरी को बीकानेर में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट केस) कोर्ट नंबर-2 में नियुक्त किया गया है।

अनुभव सिडाना को जोधपुर जिला में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

मनीषा शर्मा को ब्यावर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर लगाया गया है।

नेहा शर्मा को बीकानेर में एडीजे-1 के रूप में पदस्थ किया गया है।

नई जिम्मेदारियां सौंपी

इसके अलावा कई अन्य न्यायिक अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इनमें करुणा शर्मा को बाड़मेर में अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल जज-कम-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रवीण चौधरी को खेरवाड़ा (उदयपुर) में वरिष्ठ सिविल जज-कम-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीमा सांदू को नैणवा (बूंदी) तथा मनोज जिंगर को डीडवाना-कुचामन में वरिष्ठ सिविल जज-कम-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर लगाया गया है।

साथ ही दिनेश बिश्नोई को बीकानेर में अतिरिक्त सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नंबर-2 के पद पर नियुक्त किया गया है।

सबसे अधिक लोकप्रिय