‘Hasta La Vista: The Royal Edition’ में रॉयल हेरिटेज का रंग, रैंप वॉक और टैलेंट राउंड ने बांधा समां; छात्राओं को मिले खास खिताब
जयपुर। कनोड़िया स्कूल ऑफ लॉ फॉर वूमेन में शनिवार को BA LLB फाइनल ईयर बैच की छात्राओं के लिए आयोजित फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया.
“Hasta La Vista: The Royal Edition” थी पर आयोजित इस भव्य विदाई समारोह में रॉयल हेरिटेज थीम की शानदार झलक देखने को मिली।

रंगारंग प्रस्तुतियों, रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और सम्मान समारोह के बीच छात्राओं ने अपने कॉलेज जीवन की यादों को संजोते हुए नए सफर की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी की।
वर्ष 2021–2026 के स्नातक बैच के लिए आयोजित इस फेयरवेल पार्टी में खुशी, उत्साह से छात्राओं ने उपलब्धियों और कॉलेज के सुनहरे पलों को याद करते हुए अपने संस्थान को भावभीनी विदाई दी।
प्राचार्य डॉ. वार्तिका अरोड़ा ने किया स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्य डॉ. वर्तिका अरोड़ा के स्वागत संबोधन से हुआ।
उन्होंने फाइनल ईयर बैच की छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह के माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
आउटगोइंग बैच के सम्मान में प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। पूरे समारोह के दौरान छात्राओं में उत्साह और उमंग देखने को मिली।

रैंप वॉक और टैलेंट राउंड ने बढ़ाई प्रतियोगिता की चमक
फेयरवेल समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण रैंप वॉक और टैलेंट राउंड रहा।
छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन के बीच विभिन्न फेयरवेल टाइटल के लिए चयन किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. निधि रायसिंघानी, विभागाध्यक्ष, यूरोपियन लैंग्वेजेज, लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

आकांक्षा बनीं ‘मिस पॉपुलर’, मिश्गा को मिला ‘मिस फेयरवेल’ का ताज
फेयरवेल समारोह में छात्राओं को विभिन्न विशेष खिताबों से सम्मानित किया गया।
आकांक्षा शेखावत को ‘मिस पॉपुलर’ का खिताब दिया गया, जबकि मानसी चौधरी रनर-अप रहीं।
वहीं मिश्गा ज़ेहरा को ‘मिस फेयरवेल’, एकता सारस्वत को ‘बेस्ट ड्रेस्ड’, याशी मुद्गल को ‘मिस बेनेवोलेंट’ और पारुल राठौड़ को ‘मिस वर्सेटाइल’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

“हर प्रतिभागी थी अपने आप में विजेता”
मुख्य अतिथि डॉ. निधि रायसिंघानी ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विजेताओं का चयन करना बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि हर छात्रा अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व के कारण अपने-अपने तरीके से सम्मान की हकदार थी।
उन्होंने छात्राओं के आत्मविश्वास और प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन के नए अध्याय में सफलता हासिल करने का संदेश दिया।

यादों के साथ नई शुरुआत का संदेश
कार्यक्रम के अंत में पलक राज ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
पलकराज ने मुख्य अतिथि, संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों और समारोह को सफल एवं यादगार बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
“Hasta La Vista: The Royal Edition” जश्न, उमंग और भावनाओं से भरे माहौल में संपन्न हुआ।
फेयरवेल के दौरान छात्राओं ने जहां अपने कॉलेज जीवन की अनगिनत यादों को संजोया, वहीं एक-दूसरे को नई शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने जीवन के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ाए।
