टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश, वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना की सिफारिश

Supreme Court Collegium Recommends 5 New Judges, Justice Meenakshi Rai Likely to Become Patna HC Chief Justice

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल करते हुए सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है।

इसके साथ ही सिक्किम हाईकोर्ट की जस्टिस मीनाक्षी एम. राय को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा भी की है।

कॉलेजियम की यह सिफारिशें 22 मई और 27 मई 2026 की बैठकों में की गईं।

कॉलेजियम द्वारा सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में जिन नामों की सिफारिश की गई है, उनमें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली और सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना शामिल हैं।

कॉलेजियम के फैसले के बाद न्यायिक गलियारों में इन नियुक्तियों को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है।

विशेष रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना का सीधे सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में चयन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कानूनी जानकारों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में एक साथ पांच नए जजों की नियुक्ति से लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।

साथ ही विभिन्न हाईकोर्टों से आए इन न्यायाधीशों का अनुभव शीर्ष अदालत की कार्यप्रणाली को और मजबूत करेगा।

जस्टिस मीनाक्षी राय पटना की मुख्य न्यायाधीश

सिक्किम हाईकोर्ट की जस्टिस मीनाक्षी एम. राय को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश भी न्यायपालिका में एक अहम प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

यह नियुक्ति पटना हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 4 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।

केन्द्र की मंजूरी का इंतजार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजिमय द्वार भेजी गयी इन सिफारिशो के बाद अब केन्द्र की मंजूरी का इंतजार रहेगा.

केंद्र की मंजूरी और राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद इन नियुक्तियों की आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी।

राजस्थान को लेकर उम्मीदे

राजस्थान हाईकोर्ट में रेगुलर मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति् का अब भी इंतजार करना होगा.

संभवतया ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व हुए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के बाद इंतजार किया जा रहा हैं राजस्थान में रेगुलर मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति होगी.

यह भी संभावनाए जताई जा रही हैं कि वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को ही राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनाया जा सकता हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय