टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

सिम्बायोसिस नागपुर ने जीता सेठ जगन्नाथ बजाज स्मृति आरएनबीजीयू राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता

Symbiosis Law School, Nagpur Wins Seth Jagannath Bajaj Memorial RNBGU National Moot Court Competition 2026

जयपुर/बीकानेर। बीकानेर RNB Global University के School of Law द्वारा आयोजित “9वीं सेठ जगन्नाथ बजाज स्मृति आरएनबीजीयू राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता – 2026” में Symbiosis Law School, Nagpur ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।

दो दिवसीय इस राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी और 01 मार्च तक बीकानेर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित विधि संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।

Symbiosis ने जीते कई खिताब

प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में सिम्बायोसिस नागपुर की टीम ने प्रभावशाली तर्क, गहन शोध और सटीक कानूनी प्रस्तुति के बल पर निर्णायकों को प्रभावित करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

विजेता टीम में नव्या आहूजा, सरगम आहूजा और सिमरन पवार शामिल रहीं, जिन्होंने वाद पर आधारित जटिल कानूनी प्रश्नों पर बहस की।

विजेता टीम को ₹31,000 की नकद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सिम्बायोसिस नागपुर ने लिखित एवं मौखिक दोनों ही चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी के साथ ही ‘सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल (अपीलकर्ता)’ और ‘सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल (प्रतिवादी)’ के पुरस्कार भी जीते।

जयपुर का पांच वर्षिय लॉ कालेज बना उपविजेता

राजस्थान विश्वविद्यालय के Five Year Law College की टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल में दमदार चुनौती पेश की, लेकिन वह रनर-अप टीम रही।

उपविजेता के रूप में इस टीम को ₹11,000 की नकद राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त ‘सर्वश्रेष्ठ मूटेर’ का पुरस्कार School of Law, Christ (Deemed to be University) को प्रदान किया गया, जबकि ‘सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता’ का सम्मान शाहाजी लॉ कॉलेज, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के निशांत सुरेश पाटिल को मिला।

समापन और पुरस्कार वितरण

रविवार सायं आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुभव सिडाना और धनपत माली ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुभव सिडाना ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को न्यायालयीन कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ देती हैं और उनमें तार्किक विश्लेषण की क्षमता विकसित करती हैं।

प्रतियोगिता के कन्वीनर डॉ. अशोक प्रेम ने आयोजन की सफलता के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

डीन प्रो. (डॉ.) अनिरुद्ध कौशिक ने विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन विधि शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।

ये टीमें हुईं शामिल

प्रतियोगिता में बनस्थली विद्यापीठ, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर, नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब बठिंडा, यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद, एसआरएम यूनिवर्सिटी दिल्ली एनसीआर सहित कई प्रमुख विधि संस्थानों की टीमें शामिल हुईं।

सबसे अधिक लोकप्रिय