जयपुर। राजस्थान में पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है।
राजस्थान हाईकोर्ट ने परीक्षा स्थगित करने की मांग को खारिज कर दिया है, जिसके बाद अब यह परीक्षा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को ही आयोजित होगी।
हाईकोर्ट का साफ संदेश
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद परीक्षा टालने की सभी उम्मीदों पर विराम लग गया है।
अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिकाओं में परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन अदालत ने इसमें हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।
RPSC का पक्ष: पूरी तैयारी, बदलाव संभव नहीं
सुनवाई के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से अधिवक्ता मिर्जा फैसल बैग ने जोरदार विरोध दर्ज कराया।
उन्होंने अदालत को बताया कि 5020 अभ्यर्थियों को पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं परीक्षा का पूरा शेड्यूल 22 जुलाई 2025 को जारी किया गया था
परीक्षा के लिए 20 केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं और सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं
अधिवक्ता ने स्पष्ट कहा कि यदि इस स्तर पर परीक्षा स्थगित की जाती है, तो पूरी चयन प्रक्रिया प्रभावित होगी।
वार्षिक कैलेंडर का हवाला
RPSC की ओर से यह भी दलील दी गई कि परीक्षा आयोग के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जा रही है। ऐसे में अब इसे टालना न केवल व्यवस्थागत रूप से कठिन होगा, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी भी होगी।
अभ्यर्थियों को झटका
इस फैसले के बाद परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। अब सभी उम्मीदवारों को तय समय पर ही परीक्षा में शामिल होना होगा।
