टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में बार काउंसिल का मतदान रोका गया, कमेटी ने मांगी रिपोर्ट, प्रदेशभर में जारी हैं मतदान

Ruckus at Rajasthan High Court Jaipur During Bar Council Elections Amid Mismanagement

जयपुर। जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में आयोजित बार काउंसिल चुनाव के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं के चलते मतदान प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चुनाव कमेटी ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान कई बूथों पर मतपत्रों में गड़बड़ी, देर से शुरुआत और आवश्यक व्यवस्थाओं की कमी की शिकायतें सामने आईं। इससे अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों में नाराजगी बढ़ गई।

वीडियो में दिखे मतपत्र फाड़े

अधिवक्ताओं के मोबाइल पर वायरल एक वीडियो में कई मतपत्र फाड़े जान वायरल हैं.

हंगामे के बीच एक अधिवक्त उस फटे हुए मतपत्र को सभी दिखा रहे है.

कई उम्मीदवारों ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।\

मतदान के दौरान फर्जी वोटरों द्वारा मतदान करने और मोबाइल फोन के माध्यम से अन्य मतदाताओं के वोट डाले जाने की गंभीर शिकायतें सामने आईं।

इन आरोपों ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया।

अव्यवस्थाओं के चलते मतदान केंद्रों पर प्रवेश भी बंद कर दिया गया, जिससे सैकड़ों अधिवक्ताओं और मतदाताओं को बाहर ही लंबा इंतजार करना पड़ा।

इससे वकीलों में भारी नाराजगी देखने को मिली और कई जगहों पर विरोध के स्वर भी उठे।

कई प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।

उनका कहना था कि ऐसी परिस्थितियों में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है, इसलिए मतदान को रद्द किया जाना ही उचित कदम है।

खबर अपडेट की जा रही है।

सबसे अधिक लोकप्रिय