टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

संवेदनशीलता और मानवीयता के लिए दुनियाभर में मशहूर हुए जज फ्रैंक कैप्रियो का निधन

दुनियाभर में अपनी खास शैली के लिए मशहूर अमेरिकी जज फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की उम्र में निधन हो गया हैं. उनके निधन की जानकारी परिजनों द्वारा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी गयी.

जज कैप्रियो पैंक्रियाटिक कैंसर के चलते लंबे समय से बिमार थे. उनके निधन पर दुनियाभर के प्रशंसक अपने अपने तरीके से श्रंद्धाजली दे रहे हैं.

जज कैप्रियो के निधन के बाद से ही उनके कोर्ट से जुड़े वीडियो शेयर किए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि जज कैप्रियो पहली बार दुनिया के सामने कोर्ट रूम शो ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ से आए थे.

वर्ष 2018 से 2020 तक चले इस शो ने ना केवल दुनियाभर में अपनी एक अलग ही प्रशंसको की संख्या बनाई बल्कि कई डेटाइम एमी अवॉर्ड्स के लिए भी यह शो नॉमिनेट हुआ.

जज कैप्रियो को खासतौर से महिलाओं और बच्चों के प्रति दिखाए गए उनके व्यवहार और फैसलों ने बेहद लो​कप्रियता दिलाई.

कोर्ट रूम से दया और इंसानियत भरे फैसलों के वीडियो आम लोगो के बीच अदालतों की दूसरी तस्वीर पेश करते रहे हैं.

जज फ्रैंक कैप्रियो के इंस्टाग्राम पर 34 लाख फॉलोअर्स हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय