टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

अगले ​तीन दिन तक जयपुर बनेगा साइबर न्याय विमर्श का राष्ट्रीय केंद्र- तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में सीजेआई, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय कानून मंत्री सहित सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट जज करेंगे​ शिरकत

Rajasthan Launches Statewide Luxury Bus Safety Drive; Judicial Officers to Inspect Buses for One Month

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर 20 से 22 फरवरी 2026 तक देश के न्यायिक और प्रशासनिक चर्चा का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से “Cyber Safety: Awareness, Protection and Inclusive Access to Justice” विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहा हैं.

इस सम्मेलन में देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जूनराम मेघवाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के साथ राजस्थान हाईकोर्ट के कई जज विधि विशेषज्ञ, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, अभियोजन अधिकारी और विधिक सेवा संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

यह सम्मेलन डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों, डेटा सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, डिजिटल फॉरेंसिक और न्याय तक समावेशी पहुंच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विमर्श का मंच प्रदान करेगा।

सीजेआई – मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

तीन दिवसीय इस सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार 20 फरवरी शाम 6 बजे देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत करेंगे.

समारोह में उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं RSLSA के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा करेंगे।

समारोह में सुप्रीम कोर्ट के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के अधिकांश जज मौजूद रहेंगे.

उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन, अतिथियों के स्वागत और नालसा (NALSA) थीम सॉन्ग से होगी।

RSLSA की नई योजना-कार्यक्रम का शुभारंभ

उद्घाटन सत्र के दौरान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया जाएगा.

  1. मध्यस्थता (Mediation) संबंधी

ऑनलाइन मध्यस्थता एवं लोक अदालत प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

मध्यस्थता पर हैंडबुक का विमोचन

“महिला पंचायत PAN राजस्थान” की शुरुआत, जो सामुदायिक मध्यस्थता को बढ़ावा देगी

  1. जागरूकता एवं सूचना

“लीगल सर्विसेज रेडी रेकनर 2026” का अनावरण

स्कूलों में कानूनी जागरूकता अभियान एवं पुस्तिका का शुभारंभ

  1. साइबर अपराध निवारण पहल

साइबर जागरूकता हैंडबुक का विमोचन

विशेष साइबर क्राइम रिड्रेसल यूनिट की स्थापना

साइबर प्रोटेक्शन स्कीम का शुभारंभ

उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा राज्य में साइबर सुरक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालेंगे।

वही मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत का मुख्य वक्तव्य होगा, जिसमें वे डिजिटल युग में न्यायपालिका की भूमिका, साइबर अपराधों की जटिलता और न्यायिक प्रणाली में तकनीकी नवाचारों के महत्व पर विचार व्यक्त करेंगे।

दिव्यांग बच्चों को पुरसकार

उद्घाटन समारोह में “RSLSA स्पोर्ट्स फॉर अवेयरनेस – उड़ान 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित खेल गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार दिये जायेंगे.

21 को 3 तकनीकी सत्र

तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन 21 फरवरी को विभिन्न विषयों पर तीन तकनीकी सत्रों में पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी।

जिसमें साइबर सुरक्षा और न्याय तक पहुंच, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की ग्राह्यता और मूल्यांकन और डिजिटल फॉरेंसिक और साइबर अपराध जांच विषय शामिल हैंं.

दोपहर बाद का सत्र डिजिटल फॉरेंसिक पर केंद्रित रहेगा। इसमें “दृश्यम विधि” नामक ऑडियो-विजुअल शिक्षण मॉडल के माध्यम से डिजिटल साक्ष्य के संरक्षण, चेन ऑफ कस्टडी, फॉरेंसिक रिपोर्ट की सीमाएं और कानूनी सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी।

इसके साथ ही राज्य में प्रचलित साइबर अपराधों के प्रकार, अभियोजन में आने वाली बाधाएं और विधिक साक्षरता के माध्यम से साइबर जागरूकता बढ़ाने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

21 की शाम को रात्रिभोज

सम्मेलन के प्रतिभागियों और विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में 21 फरवरी की शाम 8 बजे से जयपुर के मैरियट होटल के सैफायर हॉल में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा।

22 फरवरी: तकनीकी सत्र और समापन समारोह

सम्मेलन के अंतिम दिन 22 फरवरी को सुबह एक तकनीकी सत्र का आयोजन होगा. इस सत्र में “AI के युग में साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण” विषय पर सत्र आयोजित होगा।

इसमें डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023, कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े साइबर अपराध, और डिजिटल युग में विधिक सेवा संस्थानों की भूमिका पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ बताएंगे कि AI तकनीकें जहां एक ओर सुविधा देती हैं, वहीं दूसरी ओर अपराध के नए आयाम भी प्रस्तुत करती हैं।

समापन समारोह

22 फरवरी को ही इस तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन होगा. सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस समापन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के जज, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे और राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी शामिल होंगे.

सबसे अधिक लोकप्रिय