पुलिस अलर्ट, मुख्य कोर्ट रूम सहित पूरे परिसर की सघन तलाशी; जांच के बाद शुरू हुई कार्यवाही
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट को बुधवार सुबह फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक ईमेल में दोपहर 1:30 बजे कोर्ट परिसर में 18 बम ब्लास्ट होने का दावा किया गया था।
राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में “Jaipur Court Judges/Staffs” को संबोधित करते हुए चेतावनी दी गई कि परिसर को 11 बजे तक खाली कर दिया जाए।
धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मुख्य कोर्ट रूम, जजों के चैंबर, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग और प्रवेश द्वार सहित पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। एहतियातन कुछ समय के लिए प्रवेश-निकास पर कड़ी जांच की गई।
जांच पूरी होने के बाद अदालतों की कार्यवाही निर्धारित समय पर शुरू की जा सकती हैं.
हाईकोर्ट परिसर में फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।