टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

पटना हाईकोर्ट में 9 जज और मद्रास हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की सिफारिश

“Even Instagram Stories Are Better Than This FIR”: Supreme Court Slams Rajasthan Police, Quashes Extortion Case Against Former Zee Rajasthan Head

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरूवार को हुई कॉलेजियम की बैठक में महत्वपूर्ण सिफारिशे की हैंं.

कॉलेजियम ने एक ओर जहां पटना हाईकोर्ट के लिए नौ अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी है, वहीं दूसरी ओर मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति को लेकर भी सिफारिश की है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केरल हाईकोर्ट के ज​ज जस्टिस सुष्रुत अरविंद धर्माधिकारी को मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

यह नियुक्ति मद्रास हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एम एम श्रीवास्तव के 5 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद लागू होगी.

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी

कॉलेजियम ने 26 फरवरी को हुई बैठक में ही पटना हाईकोर्ट के लिए नौ अधिवक्ताओं के नामों को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिवक्ता कोटे से मोहम्मद नदिम सेराज, रंजन कुमार झा, कुमार मनीष, संजीव कुमार, गिरिजिश कुमार, आलोक कुमार, राज कुमार, राणा विक्रम सिंह और विकास कुमार के नाम की सिफारिश केन्द्र सरकार को भेजी हैं.

पटना हाईकोर्ट में लंबे समय से जजों के रिक्त पदों के कारण लंबित मामलों का बोझ बढ़ता जा रहा था। ऐसे में एक साथ नौ नए न्यायाधीशों की नियुक्ति न्यायिक कार्यप्रणाली को मजबूती देगी।

जस्टिस लिसा गिल का तबादला

कॉलेजियम ने अपने नीतिगत निर्णय के अनुरूप पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जज जस्टिस लिसा गिल के आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में तबादले की भी सिफारिश की है। साथ ही, उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है, जो संबंधित पद रिक्त होने की तिथि से प्रभावी होगी।

सबसे अधिक लोकप्रिय