टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट में फिर बम धमकी: खाली कराया गया परिसर

Rajasthan High Court Rocked by Fresh Bomb Threat, Satyamev Jayate Building Evacuated

जयपुर | राजस्थान हाईकोर्ट में एक बार फिर बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।

मंगलवार को हाईकोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और पूरे परिसर में तत्काल सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट परिसर स्थित सत्यमेव जयते भवन को तुरंत खाली कराया गया। वहां मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

साल 2026 में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 6, 17, 19 और 20 फरवरी को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जिनके बाद व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। हालांकि उन सभी मामलों में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी, लेकिन बार-बार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

सुरक्षा जांच के बाद सुबह 11.30 बजे से अदालतों में फिर से कार्रवाई शुरू होगी.

सबसे अधिक लोकप्रिय