टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के साथ ही जयपुर-जोधपुर जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threat to Rajasthan High Court Jaipur and District Courts in Jaipur–Jodhpur; Premises Evacuated

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान में एक बार फिर अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ को बम से उड़ाने की धमकी के साथ ही जोधपुर और जयपुर जिला अदालतों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

तुरंत खाली कराया गया कोर्ट परिसर

सोमवार सुबह जैसे ही धमकी की सूचना मिली, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया।

जयपुर हाईकोर्ट में सर्च अभियान जारी है और लोगों को परिसर से दूर रहने की सलाह दी गई है तथा सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले 6 माह में ही एक दर्जन से अधिक बार राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर, जोधपुर और प्रदेश की अलग-अलग जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

जयपुर सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

सोमवार को ही जयपुर सेशन कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

सोमवार सुबह टीमें मौके पर पहुंचीं और एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड ने कोर्ट के विभिन्न हिस्सों की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार, धमकी मिलने के बाद कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सबसे अधिक लोकप्रिय