जयपुर/जोधपुर। राजस्थान बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव के तहत प्रदेश के चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई।

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में एडवोकेट सुमन शर्मा ने पहला वोट दिया.वही उनके बाद डॉ टी एन शर्मा और सुशील शर्मा ने मतदान किया
जयपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे, जहां शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर में सर्वाधिक मतदाताओं की संख्या को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू किया गया।

यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जयपुर में 800 से अधिक चुनावी कर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 350 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

मतदाताओं से भी अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान कुछ स्थानों पर अव्यवस्थाओं के कारण पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया था।
इस बार प्रशासन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान कुछ स्थानों पर अव्यवस्थाओं के कारण पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया था। इस बार प्रशासन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा है।