टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

645 न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी

Major Reshuffle in Rajasthan Judiciary: 805 Judicial Officers Transferred

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने देर रात प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी हैं

राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को न्यायिक प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न जिला एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश स्तर के अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए।

रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा जारी आदेश में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार जिला जज कैडर के अधिकारी मशरूर आलम खान को जयपुर महानगर-प्रथम स्थित सीबीआई कोर्ट नंबर-5 में विशेष न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं अर्चना मिश्रा को राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में वित्त एवं अवसंरचना शाखा में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया है।

इसी प्रकार राजीव चौधरी को जयपुर महानगर-प्रथम स्थित सीबीआई कोर्ट नंबर-1 में विशेष न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

देवेंद्र सिंह भाटी को राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (न्यायिक) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नीरज भामू को राजस्थान हाईकोर्ट बेंच, जयपुर में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुक्त किया गया है।

आदेश में हाल ही में पदोन्नत हुए कई अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है।

युवराज सिंह गुर्जर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मावली (उदयपुर) लगाया गया है। वहीं गोविंद राम मीणा को भीलवाड़ा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंबर-3 बनाया गया है।

वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

अभिषेक कुमार भार्गव को भरतपुर में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

वैदेही सिंह चौहान को राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया गया है, जबकि प्रीतम सिंह को जयपुर महानगर-द्वितीय में रेंट ट्रिब्यूनल के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पद पर लगाया गया है।

इसके अलावा ज्योति देवी शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट बेंच, जयपुर में ऑफिसर on स्पेशल ड्यूटी तथा मोहित व्यास को राजस्थान स्टेट ज्यूडिशियल अकादमी, जोधपुर में उप निदेशक (कोर्स डायरेक्टर) नियुक्त किया गया है।

वंदना शर्मा को जोधपुर महानगर स्थित एनआई एक्ट कोर्ट नंबर-3 में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमानुसार कार्यभार ग्रहण करें।

मशरूर आलम खान – विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) नंबर-5, जयपुर महानगर-प्रथम

अर्चना मिश्रा – ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (वित्त एवं अवसंरचना), राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर

राजीव चौधरी – विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) नंबर-1, जयपुर महानगर-प्रथम

देवेंद्र सिंह भाटी – रजिस्ट्रार (न्यायिक), राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर

नीरज भामू – ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी, राजस्थान हाईकोर्ट बेंच, जयपुर

युवराज सिंह गुर्जर – अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मावली (उदयपुर)

गोविंद राम मीणा – अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंबर-3, भीलवाड़ा

अभिषेक कुमार भार्गव – वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,

भरतपुर वैदेही सिंह चौहान – ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी, राजस्थान हाईकोर्ट,

जोधपुर प्रीतम सिंह – वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेंट ट्रिब्यूनल), जयपुर महानगर-द्वितीय ज्योति देवी शर्मा – ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी, राजस्थान हाईकोर्ट बेंच, जयपुर

मोहित व्यास – उप निदेशक (कोर्स डायरेक्टर), राजस्थान स्टेट ज्यूडिशियल अकादमी, जोधपुर

वंदना शर्मा – विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, एनआई एक्ट प्रकरण न्यायालय नंबर-3, जोधपुर महानगर

सुरेन्द्र कुमार — सेशंस जज, स्पेशल कोर्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण), जयपुर मेट्रोपॉलिटन-II

गिरिजेश कुमार ओझा — सेशंस जज, स्पेशल कोर्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण), अजमेर

सचिन गुप्ता — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 1, भरतपुर

अनूप कुमार पाठक — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण, सिरोही

अरुण जैन — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 1, उदयपुर

राजेश कुमार — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 2, श्रीगंगानगर

मनीष अग्रवाल — सेशंस जज, स्पेशल कोर्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण), पाली

संजय कुमार भटनागर — सेशंस जज, स्पेशल कोर्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण) नं. 2, उदयपुर

हिमांकनी गौर — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 2, झालावाड़

शैल कुमारी सोलंकी — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 4, अलवर

रणजन सिंह — सेशंस जज, स्पेशल कोर्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण), श्रीगंगानगर

प्रवीन्द्र पाल सिंह — सेशंस जज, स्पेशल कोर्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण) नं. 4, जोधपुर

प्रियंका सिंह चन्द्रावत — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 2, दौसा

प्रभोद अग्रवाल — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 4, बांसवाड़ा

सुनील कुमार यादव — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 4, जयपुर मेट्रोपॉलिटन-II

राजेश शर्मा — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 2, हनुमानगढ़

लोकेन्द्र सिंह शेखावत — पी.ओ., स्पेशल कोर्ट (ई.सी. एक्ट), जोधपुर मेट्रोपॉलिटन

रमेश कुमार आटले — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 2, बारां

बलवंत सिंह भाटी — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 1, चूरू

मनोज कुमार गोयल — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 2, अजमेर

पवन कुमार अग्रवाल — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 2, कोटा

कुंतल जैन — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 2, अलवर

प्रशांत शर्मा — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 1, बूंदी

प्रशांत अग्रवाल — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 5, कोटा

रेखा वाधवा — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 1, भीलवाड़ा

रेनू श्रीवास्तव — जज, स्पेशल कोर्ट, पोक्सो एक्ट प्रकरण नं. 1, कोटा

गोपाल सैनी — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश, धौलपुर

परमोद बंसल — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं. 1, बीकानेर

आशिष कुमार शर्मा — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश, पोक्सो कोर्ट, वासमदापुर

शिविया शर्मा — प्रेसीडिंग ऑफिसर, रेंट अपीलेट ट्रिब्यूनल, कोटा

प्रदीप कुमार यादव — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, ब्यावर

भानु कुमार — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, सीकर

सरिता स्वामी — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश, महिलाओं के विरुद्ध अपराध प्रकरण, उदयपुर

भूपेन्द्र कुमार मीणा — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, जोधपुर जिला

दिनेश कुमार गर्ग — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.2, पाली

सुरेश कुमार — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.2, राजसमंद

विकास सिंह चौधरी — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, भीलवाड़ा

रविकांत जिंदल — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, जालौर

रामदेव सांडू — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश, श्रीगंगानगर

बृजेश कुमार — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, धौलपुर

मनीष कुमार जोशी — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.2, उदयपुर

अतुल जैन — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, भीलवाड़ा

सत्य प्रकाश सोनी — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, अजमेर

वशिष्ठ वशिष्ठ — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, दौसा

संजय कुमार गुप्ता — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर जिला

प्रशांत शर्मा — जज, स्पेशल कोर्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रकरण), जयपुर मेट्रोपॉलिटन-II

विशाल सिंह गुर्जर — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.2, अजमेर

लक्ष्मण सिंह — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, कोटपूतली-बहरोड़

अरुण गोदारा — अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं.1, सिरोही

सबसे अधिक लोकप्रिय