टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी का शपथग्रहण समारोह आज, राजस्थान हाईकोर्ट के कई जज पहुंचे श्रीनगर

Justice Pushpendra Singh Bhati Takes Oath as Chief Justice of J&K and Ladakh High Court Today
राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से करीब 200 अधिवक्ता और न्यायिक जगत से जुड़े लोग समारोह में होंगे शामिल, एलजी विनय कुमार सक्सेना दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी आज पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

श्रीनगर के शलिमार कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले शपथग्रहण समारोह में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे।

जस्टिस भाटी के शपथग्रहण समारोह को लेकर न्यायिक और कानूनी जगत में खासा उत्साह है।

समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग श्रीनगर पहुंचे हैं। जस्टिस भाटी के परिजन भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

राजस्थान हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश पहुंचे श्रीनगर

जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश भी श्रीनगर पहुंचे हैं।

इनमें जस्टिस इन्द्रजीत सिंह, जस्टिस विनीत माथुर और जस्टिस कुलदीप माथुर सहित अन्य न्यायाधीश शामिल हैं।

जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी और एएसजी ऐश्वर्या भाटी सहित पारिवारिक, न्यायिक एवं कानूनी क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग भी समारोह में शिरकत करेंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भी रहेगी मौजूदगी

शपथग्रहण समारोह में राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल होने पहुंचे हैं।

जस्टिस भाटी के राजस्थान हाईकोर्ट से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने के मौके पर न्यायिक बिरादरी में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

सबसे अधिक लोकप्रिय