जयपुर। राजस्थान की न्यायपालिका में एडीजे के रूप में कार्यरत रेशमा खान का अमेरिका के ज्यूडिशियल फेलोशिप कार्यक्रम के लिए चयन हुआ हैं.
अमेरिका में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित फेलोशिप को Presidential Judicial Fellowship के तौर पर पहचाना जाता हैं.
इस उपलब्धि के साथ रेशमा खान अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में आयोजित होने वाले ज्यूडिशियल फेलोशिप कार्यक्रम में शामिल होंगी।

कार्यक्रम में विश्वभर से चयनित 25 ज्यूडिशियल ऑफिसर्स और जजों को शामिल किया गया है।
खास बात यह है कि दुनिया के विभिन्न देशों से चुने गए 25 न्यायिक अधिकारियों में रेशमा खान भारत की एकमात्र चयनित अधिकारी हैं।
इस फेलोशिप कार्यक्रम में विभिन्न देशों के सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश भी भाग लेंगे।
रेशमा खान की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रेशमा खान, पूर्व आईपीएस एवं पूर्व आरपीएससी चेयरमैन डॉ. हबीब खान गौरान की पुत्री हैं।
उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है