टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

बार के दो पदों पर रहने के नियम को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणजीत जोशी पहुंचे शीर्ष अदालत

Rajasthan High Court Bar Association’s Former President Ranjit Joshi Moves Supreme Court Over Two-Post Rule
राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य चुने जाने और गजट नोटिफिकेशन के बाद छोड़ा था एसोसिएशन अध्यक्ष का पद; अब अधिवक्ता रणजीत जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दो पदों से जुड़े नियम को दी चुनौती

नई दिल्ली। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके अधिवक्ता रणजीत जोशी ने बार के दो पदों से जुड़े नियम को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में रणजीत जोशी ने बार काउंसिल आफ इंडिया के खिलाफ विशेष अनुमति याचिका दायर की हैं.

रणजीत जोशी राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वहीं, वे राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भी निर्वाचित हुए थे। बार काउंसिल सदस्य के रूप में उनका गजट नोटिफिकेशन होने के बाद उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

एक अधिवक्ता के दो पदों पर रहने का मामला

मामला इस नियम से जुड़ा है कि एक अधिवक्ता एक साथ दो ऐसे पदों पर नहीं रह सकता, जिनके संबंध में संबंधित नियम लागू होते हैं।

इसी व्यवस्था के चलते राजस्थान बार काउंसिल का सदस्य चुने जाने के बाद रणजीत जोशी ने राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

अब जोशी ने इसी नियम को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और शीर्ष अदालत के समक्ष इस पूरे मामले को उठाया है।

बार के दो महत्वपूर्ण पदों से जुड़ा विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

रणजीत जोशी की याचिका के बाद मामला अब सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पहुंच गया है। यह विवाद राजस्थान बार काउंसिल की सदस्यता और राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद, दोनों से जुड़ा हुआ है।

याचिका में एक अधिवक्ता के एक साथ दो पदों पर रहने से संबंधित नियम को चुनौती दी गई है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और आगे की कार्यवाही महत्वपूर्ण होगी।

गजट नोटिफिकेशन के बाद दिया था इस्तीफा

रणजीत जोशी के राजस्थान बार काउंसिल सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद उनके निर्वाचन का गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसके बाद दो पदों से संबंधित नियमों को देखते हुए उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बावजूद अब उन्होंने इसी नियम की वैधता/प्रयोग को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की है।

बार के दो महत्वपूर्ण पदों से जुड़ा यह विवाद अब राजस्थान हाईकोर्ट से निकलकर देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है।

सुबह याचिका, शाम को इस्तिफा

गजट नोटिफिकेशन जारी होने के 15 दिन के भीतर एक पद से इस्तिफा देना होता हैं, रणजीत जोशी ने 19 सितंबर को राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की शाम को अध्यक्ष पद से इस्तिफा दिया था.

वही दूसरी ओर रणजीत जोशी ने इस्तिफा देने से पूर्व ही उसी दिन सुबह 10.13 बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका पेश कर चुके थे.

याचिका में दो पदों के नियम को चुनौती देने के साथ एडवोकेट एसोसिएशसन के अध्यक्ष पद पर उनके इस्तिफे पर स्टे लगाते हुए याचिका के अधिन रखने का अनुरोध किया.

सबसे अधिक लोकप्रिय