टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

16 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए, 8 न्यायिक जिलों में नए प्रिंसिपल डीजे नियुक्त

Rajasthan High Court Transfers 16 Judicial Officers, Appoints New District Judges Across 8 Judicial Districts

एक सप्ताह में चौथी तबादला सूची में जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के अधिकारियों के साथ विशेष न्यायालयों और अन्य पदों पर भी बदलाव

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक अधिकारियों की एक और महत्वपूर्ण तबादला सूची जारी की है।

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने तबादलों की सूची का क्रम बनाए रखते हुए बुधवार देर शाम चौथी तबादला सूची जारी करते हुए 8 प्रिसिंपल डीजे के साथ ही कुल 16 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं.

हाल ही में लंबे समय से रिक्त प्रिसिपल डीजे के पदों पर भी हाईकोर्ट प्रशासन ने तबादलों के जरिए नियुक्ति की हैं.

वही कुछ जगहों पर वरिष्ठता के चलते तबादला कर उन्हे नए पद पर नियुक्ति दी गयी हैं.

8 न्यायिक जिलों में प्रिंसिपल डीजे के पदों पर नियुक्ति

राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश में आदेश के तहत आठ प्रमुख न्यायिक जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर पर नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

-जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास को कोटा से जोधपुर महानगर डीजे के पद पर तबादला किया गया हैं.

-डीजे ब्रजेन्द्रकुमार जैन को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयपुर महानगर प्रथम से जयपुर महानगर द्वितीय में तबादला किया गया हैं.

-डीजे माधवी दिनकर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयपुर जिला से झुझुनु डीजे के पद पर तबादला किया गया हैं.

-डीजे दिनेश त्यागी को डीजे जोधपुर महानगर से जयपुर महानगर प्रथम में प्रिसिपल डीजे के पद पर तबादला किया गया हैं.

-डीजे मशरूर आलम खान को स्पेशल जज संख्या 5 जयपुर महानगर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश भरतपुर में तबादला किया गया हैं.

-डीजे हेमराज गौड़ का डीजे डीग से डीजे कोटा के पद पर तबादला कियाा गया है.

-डीजे तारा अग्रवाल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेड़ता से जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयपुर जिला में तबादला किया गया हैं.

-डीजे अनु अग्रवाल को जज स्पेशल पॉक्सो कोर्ट केसेज संख्या 1 बीकानेर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सवाई माधोपुर के पद पर तबादला किया गया है.

-डीजे सचिन गुप्ता को एनआईए एक्ट केसेज जयपुर में स्पेशल जज नियुक्त किया गया हैं.

सचिन गुप्ता को NIA एक्ट मामलों की स्पेशल कोर्ट में जिम्मेदारी

तबादला सूची में डीजे सचिन गुप्ता का भी महत्वपूर्ण पदस्थापन किया गया है। वे वर्तमान में भरतपुर की स्पेशल कोर्ट, POCSO Act Cases No.1 में जज के रूप में कार्यरत थे। उन्हें जयपुर मेट्रोपॉलिटन-I में National Investigation Agency Act Cases के लिए स्पेशल जज नियुक्त किया गया है।

डीजे चेतना को CBI स्पेशल कोर्ट नंबर-5 की जिम्मेदारी

राजस्थान स्टेट जुडिशियल एकेडमी, जोधपुर में Additional Director (Admn.) के पद पर कार्यरत डीजे चेतना को स्पेशल जज (CBI) नंबर-5, जयपुर महानगर प्रथम के पद पर ट्रांसफर किया गया हैं. यह पद पहले मशरूर आलम खान के पास था।

प्रहलाद राय शर्मा का भी तबादला

डीजे प्रहलाद राय शर्मा को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वे वर्तमान में स्पेशल कोर्ट, POCSO Act Cases No.2, भीलवाड़ा में जज के पद पर थे।

उन्हें Special Judge, Special Court for Trial of Bomb Blast Cases, Jaipur Metropolitan-II के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह पद पहले अजीत कुमार हिंगर के पास था।

कोटा और झालावाड़ में भी बदलाव

डीजे कैडर के धर्म राज मीणा का तबादला कोटा स्थित महिला उत्पीड़न विशेष कोर्ट संख्या 2 से एडीजे भवानीमंडी, झालावाड़ के पद पर किया गया है।

वहीं राजीव दत्तात्रेय का भवानीमंडी, झालावाड़ से तबादला कर उन्हें पुनः महिला उत्पीड़न विशेष कोर्ट संख्या 2 Kota में एडीजे के पद पर लगाया गया हैं.

अरुण प्रकाश आर्या का बागीदौरा से रामगढ़ तबादला

न्यायिक अधिकारी अरुण प्रकाश आर्या का तबादला Senior Civil Judge-cum-Additional Chief Judicial Magistrate, बागीदौरा, बांसवाड़ा से Senior Civil Judge-cum-Additional Chief Judicial Magistrate, रामगढ़, अलवर के पद पर किया गया है।

आशुतोष कुमावत की नई पोस्टिंग

हाईकोर्ट में ओएसडी के रूप में कार्यरत आशुतोष कुमावत की सेवाएं एडीजे जोधपुर जिला में तबादला किया गया हैं.

कीर्ति सिंघमार को जयपुर हाईकोर्ट बेंच में OSD बनाया

एडीजे कीर्ति सिंघमार, जो वर्तमान में फागी में एडीजे के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट बेंच, जयपुर में OSD के पद पर तबादला किया गया हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय