जोधपुर, 13 सितंबर
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ में राष्ट्रीय लोक अदालत जारी हैं.
जोधपुर मुख्यपीठ में वरिष्ठ जज जस्टिस पी एस भाटी ने द्वीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया.
राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 1600 मुकदमों को चिन्हित किया गया हैं
मुख्यपीठ में राष्ट्रीय लोक अदालत में 4 सिटिंग जजों की विशेष बैंच मुकदमों की सुनवाई कर रही है.

बैंच संख्या 1 में जस्टिस मुकेश राजपुरोहित और पैनल अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश जोशी सुनवाई कर रहे हैं.
बैंच संख्या 2 में जस्टिस संदीप तनेजा और पैनल अधिवक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेन्द्र सिंह चम्पावत सुनवाई कर रहे हैं.

बैंच संख्या 3 में जस्टिस बिपिन गुप्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष सिसोदिया सुनवाई कर रहे हैं.

बैंच संख्या 4 में जस्टिस रवि चिरानिया और वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अशोक सोनी सुनवाई कर रहे हैं.