टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

OPJS University Fake Degree Case: अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रही संगीता कडवासरा की जमानत याचिका खारिज

जयपुर, 19 सितम्बर

बहुचर्चित OPJS University Fake Degree Case मामले में जयपुर महानगर-द्वितीय डीजे कोर्ट ने आरोपी OPJS University कि ऑब्जर्वर रही संगीता कड़वासरा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया हैं.

सत्र एवं जिला न्यायाधीश रीटा तेजपाल ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और आरोपियां की सक्रिय भूमिका सामने आई है, ऐसे में उसे जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है.

संगीता कडवासरा की ओर से अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि वह विश्वविद्यालय में केवल अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी, उसका किसी भी डिग्री या दस्तावेज़ से कोई संबंध नहीं रहा.

न ही उसने किसी छात्र से पैसे लिए और न ही किसी डिग्री पर हस्ताक्षर किए. साथ ही यह भी कहा गया कि वह 3 सितम्बर 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.

लोक अभियोजक ने जमानत का विरो करते हुए कहा कि संगीता कडवासरा ने अन्य सह आरोपियों के साथ मिलकर बिना मान्यता प्राप्त कोर्सों में छात्रों को प्रवेश दिलाने और फर्जी डिग्रियां जारी करने में सक्रिय भूमिका निभाई.

अदालत को यह भी बताया गया कि संगीता और उसकी बहन सरिता कडवासरा ने विश्वविद्यालय के सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस अपने कब्जे में रखकर गतिविधियों पर नजर रखी.

लोक अभियोजक ने कहा कि अगर आरोपियां को जमानत दी जाती हैं तो साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना बनी हुई है.

दोनो पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने कहा कि संगीता कडवासरा विश्वविद्यालय के संचालन में प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी रही और उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया साबित होते हैं.

अदालत ने यह भी माना कि सह आरोपियों को दी गई जमानत की स्थिति संगीता से भिन्न है इसलिए जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता.

25 हजार का ईनाम

OPJS University Fake Degree Case की मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये की इनामी संगीता कड़वासरा को राजस्थान एसओजी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

संगीता कड़वासरा लंबे समय से फरार चल रही थी.

कभी International Volleyball Player रही संगीता रेलवे में खेल कोटे से नौकरी कर चुकी है, लेकिन तलाक और बेरोजगारी के बाद वह गलत रास्ते पर चली गई। पहले न्यूज चैनल से जुड़ी और बाद में ओपीजेएस यूनिवर्सिटी में काम करने लगी।

यूनिवर्सिटी मालिक जोगेंद्र सिंह के साथ फर्जी डिग्री बनाने और बेचने के गोरखधंधे में शामिल हो गई.

संगीता पर मोटी रकम लेकर हजारों डिग्रियां बैक डेट में प्रिंट करने का आरोप हैं.

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्लेयर

कभी एक अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी (International Volleyball Player) के तौर पर पहचान बनाने वाली संगीता की खेल कोटे से रेलवे में नौकरी लगी थी.

वर्ष 2014 में पति से तलाक के बाद उन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़ दी और अपने पिता के घर दिल्ली में रहने लगी.

लंबे समय तक बेरोजगार रहने के बाद अपनी बहन के जरिए एक न्यूज चैनल में काम किया.

इसके बाद वह राजस्थान के चूरू में स्थित ओपीजेएस यूनिवर्सिटी में ऑब्जर्वर के पद पर काम करने लगी.

सबसे अधिक लोकप्रिय