टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जयपुर सेशन कोर्ट में बम होने की सूचना, कोर्ट परिसर खाली कराया, पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंची मौके पर: देखिए तस्वीरों में…

jaipur

जयपुर, 15 अक्टूबर

जयपुर के सेशन कोर्ट को आज बम होने की सूचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की वरिष्ठ टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही डॉग स्कायड की विशेष टीम भी घटनास्थल पर भेजी गई।

टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। करीब 1 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। सर्च अभियान करीब दोपहर 11 बजे शुरू किया गया था।

यह घटना पिछले एक वर्ष में तीसरी बार है जब बम की अफवाह के चलते जयपुर सेशन कोर्ट को खाली कराना पड़ा है। अधिकारियों ने नागरिकों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

देखिए तस्वीरों में – पुलिस और सुरक्षा बल कार्रवाई करते हुए।

बम की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की टीम पहुंची.

साथ ही डॉग स्कायड की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी हैं.

इसके बाद टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली कराया गया.

यह सुरक्षा कदम अदालत परिसर और वहां उपस्थित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया।

सबसे अधिक लोकप्रिय