टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने की राज्यपाल से मुलाकात

The Acting Chief Justice

जयपुर, 18 अक्टूबर

Rajasthan Highcourt के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने शनिवार शाम राज्य के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार मुलाकात की.

राजभवन में हुई इस मुलाकात में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट किया.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने मुलाकात के दौरान राज्यपाल को पांच दिवसीय इस दीपावली पर्व के प्रथम दिन धनतेरस और आगामी त्योहारों के लिए की शुभकामनाएं दी.

The Acting Chief Justice
The Acting Chief Justice

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी और न्यायपालिका द्वारा प्रदेश में न्याय के सुचारु संचालन में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की.

सूत्रों के अनुसार, इस शिष्टाचार भेंट में राज्य में न्यायिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुगम एवं जनहितकारी बनाने के लिए संभावित पहलुओं पर भी सामान्य चर्चा हुई.

दोनों ने राज्य में कानून व्यवस्था एवं न्याय वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में सहयोग और समन्वय पर बल दिया.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शर्मा की यह मुलाकात पूर्णतः शिष्टाचारिक थी, जिसका उद्देश्य राज्यपाल के साथ औपचारिक संवाद और दीप पर्व की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान था.

सबसे अधिक लोकप्रिय