टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Rajasthan Highcourt में दीवाली स्नेह मिलन: बार और बेंच के बीच दिखा सौहार्द और समन्वय, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

Justice S P Sharma

जयपुर, 21 अक्टूबर।
Rajasthan Highcourt जयपुर पीठ में सोमवार को हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से दीवाली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बार और बेंच के बीच सौहार्द और समन्वय का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

बार और बेंच के बीच दिखा सौहार्द और समन्वय

कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया.

इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट के कई सिटिंग जज, पूर्व जज, न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Diwali Milan at Rajasthan High Court

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने समारोह में पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ताओं, साथी जजों और रिटायर्ड जजों का स्वागत करते हुए सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जस्टिस इन्द्रजीत सिंह, जस्टिस महेन्द्र कुमार गोयल, जस्टिस अनुप कुमार ढंड, जस्टिस विनोद भारवानी, जस्टिस उमाशंकर व्यास, जस्टिस शुभा मेहता, जस्टिस अनिल कुमार उपमन, जस्टिस अशोक कुमार जैन, जस्टिस भुवन गोयल, जस्टिस संदीप तनेजा और जस्टिस अनुरूप सिंघी उपस्थित रहे।

समारोह में सभी जजों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दीवाली की बधाई दी और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस.पी. शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में रिटायर्ड वरिष्ठ जज जस्टिस एस.एन. ढिंगरा, जस्टिस मोहम्मद रफीक, जस्टिस एन.के. जैन, जस्टिस बी.एल. शर्मा और जस्टिस भंडारी भी शामिल हुए। जस्टिस शर्मा ने सभी पूर्व जजों का स्वागत कर उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजस्थान बार काउंसिल के चेयरमैन भुवनेश शर्मा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव रमित पारीक, उपाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, वंदना शर्मा, पदाधिकारी संजु सैनी और गजेन्द्र व्यास ने उपस्थित अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए सभी को दीवाली की बधाई दी।\

समारोह के अंत में जलपान का आयोजन हुआ, जहां जजों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीवाली की शुभकामनाएं दीं.

समारोह में बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने भी शिरकत की. आपसी स्नेह और सहयोग के इस माहौल में अधिवक्ता काफी खुश नजर आए.

सबसे अधिक लोकप्रिय