टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2025: अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल, कार्यकारिणी सदस्य पदों पर जबरदस्त उत्साह -नामांकन के रंग तस्वीरों में…

Three Candidates File Nominations for Rajasthan High Court Bar Association’s 42nd President Post

जयपुर, 1 दिसंबर।
राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के 42वें अध्यक्ष, महासचिव और पूरी कार्यकारिणी के चुनाव 11 दिसंबर को होने वाले हैं। इसी के साथ बार परिसर इन दिनों पूरी तरह चुनावी माहौल में रंगा दिखाई दे रहा है.

उम्मीदवारों द्वारा समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार को शुरू हुई प्रक्रिया में सोमवार दोपहर तक 20 से अधिक उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त अधिवक्ता जयप्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता दिनेश पाठक और अधिवक्ता नरेन्द्र सिंह शेखावत तीन सदस्यीय समिति सभी आवेदन पत्रों की जांच कर रही है।

अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन

राजस्थान हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष पद पर सोमवार दोपहर तक 3 अधिवक्ता अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

निर्वतमान अध्यक्ष महेंद्र शांडिल्य ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया है।

अधिवक्ता अंशुमान सक्सेना ने शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता संगीता शर्मा ने शनिवार और सोमवार को दो अलग-अलग नामांकन दाखिल किए हैं।

महासचिव—उपाध्यक्ष पद पर नामांकन

हाईकोर्ट बार में महासचिव पद के लिए अधिवक्ता प्रमिला शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया हैं.

हाईकोर्ट बार में उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता शालिनी शेरोन ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया हैं.

नामांकन के पहले दिन से ही कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही दूसरे पदों के लिए भी नामांकन दाखिल हुए.

कार्यकारिणी सदस्य पद – सबसे ज्यादा दावेदार

बार की कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए अधिवक्ताओं में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 10 से अधिक उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं।

सोमवार दोपहर ही लगभग पाँच नए नामांकन जमा कराए गए, जिससे माहौल और भी ऊर्जा से भर गया।

सुबह से ही उम्मीदवारों और समर्थकों का नामांकन डेस्क पर पहुँचना शुरू हो गया था।

अंतिम दो दिनों में होंगे नामांकन

राजस्थान हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहित कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथी 3 दिसंबर हैं.

अगले दो दिनों में बार के सभी पदों के लिए सभी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे.

सबसे अधिक लोकप्रिय