टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जोधपुर हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर 4 अधिवक्ता प्रत्याशी, कई पदों पर त्रिकोणीय संघर्ष से मुकाबला रोमांचक

Jodhpur High Court Lawyers’ Association Election 2025–27; Four in Fray for President, Triangular Battle on Key Posts

जोधपुर, 8 दिसंबर

राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर के द्विवार्षिक चुनाव (2025–27) के लिए चुनावी माहौल चरम पर है.

सोमवार को नामांकन वापसी की अंतिम दिन होने के बाद अब सभी पदों पर मुकाबला तय हो गया है.

चुनाव अधिकारी मोतीसिंह राजपुरोहित के अनुसार इस बार किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे कई पदों पर बहुकोणीय और रोमांचक संघर्ष देखने को मिलेगा।

अध्यक्ष पद पर चार दावेदार

अध्यक्ष पद के लिए इस बार चार मजबूत प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें अधिवक्ता
दिग्विजय सिंह जसोल, दिलीपसिंह उदावत, मनीष कुमार व्यास और विनोद चौधरी शामिल हैं.

चारों ही उम्मीदवार अपनी-अपनी कार्यशैली और लोकप्रियता के कारण चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं।

उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी, इस पद पर अधिवक्ता रविन्द्रसिंह चंपावत और शीतल कुम्भट मैदान में हैं.

महासचिव, सहसचिव, पुस्तकालय सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय संघर्ष

महासचिव पद पर इस बार जोरदार त्रिकोणीय मुकाबला है.

इस पद पर अधिवक्ता अरुण कुमार, कैलाश जांगिड़ और नवनीत सिंह बिर्ख तीनों उम्मीदवार अपनी दावेदारी और समर्थन आधार को लेकर सक्रिय हैं।

सह सचिव पद पर

अधिवक्ता अशोक कुमार गोदारा, केशव भाटी, और मिलाप चौपड़ा मैदान में हैं।

पुस्तकालय सचिव

इस पद के लिए भी तीन उम्मीदवार मैदान में है. अधिवक्ता कोमल आर. वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, और विकास के. बिश्नोई के बीच टक्कर हैं।

कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में भी त्रिकोणीय जंग देखने को मिलेगी. इस पद के लिए अधिवक्ता दुर्गेश खत्री, रघुवीर सिंह भाटी, और रविन्द्र पुरोहित आमने-सामने हैं।

कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए दस प्रत्याशी मैदान में

कार्यकारिणी समिति के छह पदों के लिए कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

इनमें अधिवक्ता आंकांक्षा चौधरी, अनुपम गोपाल व्यास, अक्षया शुक्ला, दिग्विजय टाक, कृष्णकांत व्यास, मनोज कुमार, मनीषा फोफलिया, नंदीपना गहलोत, प्रियंका बोराणा, और वोरम सिंह शामिल हैं.

11 दिसंबर को होगा मतदान

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान 11 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद तुरंत मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव अधिकारी ने जारी किए निर्देश

मुख्य चुनाव अधिकारी मोतीसिंह राजपुरोहित ने उम्मीदवारों और समर्थकों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं.

चुनाव अधिकारी ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सद्भाव और मित्रवत व्यवहार बनाए रखने का आहवान किया हैं.

चुनाव अधिकारी ने सभी चुनावी सदस्यों को चुनाव प्रचार में पेपर मैटेरियल और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और कोर्ट परिसर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई है.

सबसे अधिक लोकप्रिय