टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

अधिवक्ता परिवार के लिए उपलब्धि: एडवोकेट विनयपाल यादव के पुत्र डॉ. रोहित यादव ने नीट पीजी में हासिल की ऑल राजस्थान थर्ड रैंक, SMS अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में मिला प्रवेश

जयपुर, 20 दिसंबर

राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनयपाल यादव के पुत्र और राजस्थान के प्रतिभाशाली युवा डॉ. रोहित यादव ने नीट पीजी परीक्षा में ऑल राजस्थान थर्ड रैंक प्राप्त कर की हैं.

डॉ. रोहित यादव को सवाई मान सिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जो कि राज्य के सबसे प्रतिष्ठित और उन्नत चिकित्सा संस्थानों में से एक है,के रेडियोलॉजी विभाग में प्रवेश मिला है.

थर्ड रैंक के साथ रेडियोलॉजी जैसे अत्यंत प्रतिस्पर्धी विषय में प्रवेश पाना डॉ रोहित के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

वर्तमान में डॉ. रोहित यादव मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके परिवार का भी चिकित्सा एवं शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। उनकी पत्नी डॉ. अनुभा यादव भी मेडिकल ऑफिसर हैं.

गौरतलब हैं कि पिता विनय पाल यादव राजस्थान हाईकोर्ट में सम्मानित अधिवक्ता हैं. जबकि डॉ रोहित की माताजी नवोदय विद्यालय में शिक्षिका के रूप में पदस्थापित हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय