टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Rajasthan High Court Bar Association Jaipur के 42 वें अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के लिए मतदान कल, 5323 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Rajasthan: High Court Bar Backs Police in Dr. Somdev Bansal Arrest, Calls It RGHS Fraud Case Not Medical Negligence

पहली बार चुनाव में 100 से अधिक महिला अधिवक्ताओं की टीम भी कर रही है मोनिटरिंग

जयपुर, 10 दिसंबर

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के 42 वें अध्यक्ष, महासचिव सहित 17 पदाधिकारियों के लिए कल होने वाले चुनाव में कुल 5323 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

इस वर्ष का चुनाव कई दृष्टियों से ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार 100 से अधिक महिला अधिवक्ता चुनाव टी में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

जयपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन राज्य की दूसरी सबसे बड़ी बार है,यह न केवल विधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंच है, बल्कि राज्य की न्यायिक और राजनीतिक गतिविधियों पर भी इसका व्यापक प्रभाव देखा जाता है।

इस बार एसोसिएशन का चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वर्ष 2025–26 में यह बार अपने 50 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। ऐसे में नई कार्यकारिणी पर जिम्मेदारी और अपेक्षाएँ दोनों बढ़ी हुई हैं।

अध्यक्ष पद पर 6 दिग्गज उम्मीदवार

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब अध्यक्ष पद पर 6 अधिवक्ता मैदान में हैं।
इनमें शामिल हैं—

  • महेन्द्र शांडिल्य (निर्वतमान अध्यक्ष)
  • अंशुमान सक्सेना
  • संगीता शर्मा
  • राजीव सोगरवाल
  • इन्द्रेश शर्मा
  • रामरूप मीणा

महासचिव पद पर 4 प्रत्याशी

महासचिव पद पर भी चार उम्मीदवार मैदान में डटे रहे हैं.

  • दीपेश शर्मा
  • प्रमिला शर्मा
  • अशोक यादव
  • कैलाशचन्द्र पंचोली

सभी उम्मीदवार बार संघ में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिसके चलते इस पद पर मुकाबला खासा रोचक माना जा रहा है।

उपाध्यक्ष 2 पद-6 अधिवक्ता मैदान में

उपाध्यक्ष पद के 2 पदों पर इस बार 6 अधिवक्ता चुनाव लड़ रहे है जिनमें मनोज दीक्षित, श्वेता पारीक, अनुराग कलवटिया, टेकचंद शर्मा, सुनील शर्मा शालिनी शेरोन शामिल हैं.

संयुक्त सचिव-11 अधिवक्ता मैदान में

संयुक्त सचिव के पद पर कुल 11 अधिवक्ता मैदान में हैं जिनमें सुनील त्यागी, संदीप माथुर, दिलीप सिंह सिनसिनवार, नवदीप सिंह, सुधीर यादव, परेश चौधरी, रघुनंदन शर्मा, खुर्शीद अहमद खान, हिमांशी मीणा, गजेन्द्र सिंह शेखावत और मोहम्मद जुबैर शामिल हैं.

सोशल सचिव-3 उम्मीदवार

सोशल सेक्रेटरी (सोशल सचिव) पद पर तीन अधिवक्ता दावेदार हैं- जिनमें उपासना आर्या, निधि सुवालका और डॉ. नितिका भार्गव।

कोषाध्यक्ष पद-6 उम्मीदवार

कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए कुल 6 अधिवक्ता सामने आए हैं—
आयुष कुमार कटारा, गौरव शर्मा, प्रीति शर्मा, अंकित कृष्णन, चित्रालेखा और सचिन कुमार।

पुस्तकालय सचिव और सह-सचिव

पुस्तकालय सह-सचिव पद पर दो अधिवक्ता—
शिवात्मा कुमार टाक और प्रज्ञा पांडे

पुस्तकालय सचिव पद पर दो उम्मीदवार—
बोबी दत्ता और किशन कुमार शर्मा

सबसे अधिक लोकप्रिय