जोधपुर, 11 दिसंबर
राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ की राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन और एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं.
राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के मतदान में कुल 84 प्रतिशत मतदान हुआ हैं.

राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन जोधपुर के पदाधिकारियों के लिए आज ममतदान में कुल 2141 अधिवक्ता मतदाताओं मे से 1813 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया.
मुख्य चुनाव अधिकारी मोतीसिंह राजपुरोहित के अनुसार मतदान के बाद राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतगणना शुरू होगी.

सदस्यों के बाद पदाधिकारियों के पदों के लिए मतगणना होगी. देर रात तक बार के पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा संभव हैं.
दूसरी ओर, एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में भी मतदान बेहद शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

यहां कुल 3,836 अधिवक्ताओं में से 3,178 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 82 प्रतिशत से अधिक है.
इस मतदान प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी हेमंत श्रीमाली की देखरेख में किया गया।

अध्यक्ष सहित छह प्रमुख पदों के लिए मतगणना कुछ ही देर में शुरू होगी.