अध्यक्ष पद पर 532 मतो से जीते राजीव सोगरवाल, महासचिव पद पर दीपेश शर्मा ने दर्ज की 2749 मत की रिकॉर्ड जीत
जयपुर, 12 दिसंबर
शुक्रवार को हुई मतगणना में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 42 वे अध्यक्ष, महासचिव सहित 17 पदाधिकारियों का चुनाव हो गया हैं.
एक ओर जहां अध्यक्ष,महासचिव के पदों पर दिग्गत अधिवक्ताओं ने बड़ी जीत दर्ज की हैं तो वही 17 पदों में से 6 पदों पर महिला अधिवक्ताओं ने जीत दर्ज की हैं.
हाईकोर्ट बार के चुनावों में यह पहली बार था कि चुनाव टीम में 100 से अधिक महिला अधिवक्ता की विशेष टीम शामिल रही. वही चुनाव परिणाम के बाद महिला अधिवक्ताओं ने अपने परिणाम से चौकाया भी हैं.
6 महिला अधिवक्ता
17 में से 6 पदो पर जीत दर्ज करने वाली महिला अधिवक्ताओं में कोषाध्यक्ष के पद पर प्रीति शर्मा, पुस्तकालय सचिव के पद पर बॉबी दत्ता, सयुक्त सचिव के पद पर हिमांशी मीणा, संंयुक्त पुस्तकालय सचिव पर प्रीति पांडे, सोशल सचिव के पद पर उपासना आर्य और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनुश्री अग्रवाल ने जीत दर्ज की हैं.
पहली बार लड़ी और जीती
शुक्रवार को जारी हुए परिणाम में संयुक्त सचिव के पद पर बेहद कड़ी टक्कर में जीत दज करने वाली हिमांशी मीणा और कार्यकारिणी के 8 पदों में से दूसरे स्थान पर रही अनुश्री अग्रवाल ने जीत दर्ज कर चौकाया है.

दोनो युवा अधिवक्ता है जिन्होने पहली बार चुनाव लड़ा और अपने प्रतिद्वदी को बेहद कड़ी टक्कर दी हैं

532 मतों से जीते राजीव सोगरवाल
अध्यक्ष पद पर एडवोकेट राजीव सोगरवाल ने महेंद्र शांडिल्य को 532 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद के लिए राजीव सोगरवाल को कुल 1741 मत मिले, वहीं महेंद्र शांडिल्य को 1209 मत मिले।

रिकॉर्ड मतों से जीते दीपेश शर्मा
महासचिव के पद पर लंबे समय बाद एडवोकेट दीपेश शर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। दीपेश शर्मा को कुल 3515 मत मिले, वहीं प्रतिद्वंदी अशोक यादव को 766 मत मिले।
महासचिव के पद पर जीत का अंतर कुल 2749 मतों का रहा है।
उपाध्यक्ष पद पर भी रिकॉर्ड जीत
बार के उपाध्यक्ष के 2 पदों पर एडवोकेट अनुराग कलावटिया और सुनील शर्मा ने जीत दर्ज की है।
दोनों ने अपने प्रतिद्वंदी और तीसरे स्थान पर रहे मनोज दीक्षित से बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। मनोज दीक्षित 1183 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।
प्रीति शर्मा बनी कोषाध्यक्ष
बार के कोषाध्यक्ष के 1 पद पर एडवोकेट प्रीति शर्मा ने जीत दर्ज की है। इस पद के लिए उन्हें 1649 मत मिले हैं, वहीं प्रतिद्वंदी अंकित गर्ग को 971 मत मिले। इस तरह प्रीति शर्मा ने अंकित को 678 मतों से जीत दर्ज की है।
बॉबी दत्ता बनी पुस्तकालय सचिव
बार के पुस्तकालय सचिव के पद पर एडवोकेट बॉबी दत्ता ने 2330 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी किशन कुमार शर्मा के 1893 मतों को कुल 437 मतों से पराजित किया।

कांटे की टक्कर रही संयुक्त सचिव पद पर
बार के संयुक्त सचिव के पद पर शुरू से ही कांटे की टक्कर रही। युवा एडवोकेट हिमांशी मीणा और अक्षत दत्त शर्मा के बीच 2–4 मतों का अंतर लगातार ऊपर-नीचे होता रहा।
लेकिन अंत में हिमांशी मीणा ने 748 मत प्राप्त कर अक्षत को 728 मतों के साथ 20 मतों से पराजित किया।
प्रीति पांडे बनी संयुक्त पुस्तकालय सचिव
बार के संयुक्त पुस्तकालय सचिव के पद पर प्रीति पांडे ने 2198 मत प्राप्त कर शिवात्मा कुमार को 323 मतों से पराजित किया। शिवात्मा कुमार को कुल 1875 मत मिले।
उपासना आर्य बनी सोशल सचिव
सोशल सचिव के पद पर एडवोकेट उपासना आर्य को 2177 मत मिले, वहीं नीतिका भार्गव को 1180 मत मिले। इस तरह उपासना आर्य ने 997 मतों से जीत दर्ज की।
कार्यकारिणी सदस्य के 8 पद
राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में कार्यकारिणी के 8 पदों के लिए हुए चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले 20 में से 8 अधिवक्ता विजयी घोषित हुए।

इसमें कुलदीप शर्मा को 1623 मत, अनुश्री अग्रवाल को 1459, शुभम जैन को 1450, सौरभ तिवारी को 1448 मत, अजयसिंह राजावत को 1413 मत, नरेंद्र पारीक को 1284 मत, दुष्यंत सिंह नरूका को 1277 और देवेन्द्र शर्मा को 1111 मत प्राप्त हुए।
चुनाव टीम ने जताया आभार
बम धमकी के बावजूद शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर हाईकोर्ट बार की चुनाव समिति ने राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चुनावी टीम, अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों का आभार जताया है।.
