रांची/जयपुर। झारखंड हाईकोर्ट के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप में राजस्थान हाईकोर्ट के जजों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए मिक्स्ड डबल्स वर्ग में सिल्वर मेडल जीता हैं.
राजस्थान हाईकोर्ट की वरिष्ठ जज जस्टिस रेखा बोराणा और जस्टिस रवि चिरानिया की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।

दो दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 जनवरी को हुआ, जबकि समापन आज 4 जनवरी को किया जाएगा।
प्रतियोगिता झारखंड की राजधानी रांची स्थित खेलगांव परिसर के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।

जस्टिस रेखा बोराणा को महिला सिंगल में सिल्वर
प्रतियोगिता में राजस्थान हाईकोर्ट की जज जस्टिस रेखा बोराणा ने सिंगल और मिक्स डबल के मेचो में शानदार प्रदशर्न किया.
मिक्स डबल में जहां वे जस्टिस रवि चिरानिया के साथ सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रही. वही सिंगल में भी वे रनर अप रहते हुए सिल्वर मेडल जीता.
महिला सिंगल में राजस्थान का दूसरा और तीसरा स्थान
द्वितीय ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला सिंगल के मैचो में उड़ीसा हाईकोर्ट जज जस्टिस सावित्री राठो विजयी रही.
वही दूसरे स्थान पर राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा बोराणा रनर अप रही. इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के ही जस्टिस डॉ नुपूर भार्टी तीसरे स्थान पर रही.
मिक्स डबल में भी राजस्थान दूसरे और तीसरे स्थान पर
बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिक्स डबल मैचो की प्रतियोगिता में भी राजस्थान दोहरे स्थान पर रहा. प्रतियोगिता में राजस्थान की दो टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे और तीसरे स्थान पर रही.
मिक्स डबल में जहां उड़ीसा हाईकोर्ट के जस्टिस वी नरसिंह और जस्टिस सावित्री राठो की टीम विजेता बनी.
वही राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा बोराणा और जस्टिस रवि चिरानिया की टीम दूसरे स्थान पर रनत अप टीम रही.
इसी प्रतियोगिता में राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस फरजंद अली और जस्टिस डॉ नुपूर भाटी की टीम तीसरे स्थान पर रही.
9 हाईकोर्ट के 30 जज
इस प्रतियोगिता में देश के 9 हाईकोर्ट के 30 से अधिक जज भाग ले रहे हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेडियम में देशभर से आए जजों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में राजस्थान की मिक्स्ड डबल्स टीम ने बेहतरीन तालमेल, तकनीकी दक्षता और संयमित खेल का प्रदर्शन किया।
कड़े मुकाबलों के बीच जस्टिस रेखा बोराणा और जस्टिस रवि चिरानिया की जोड़ी ने सेमी फाइनल में प्रवेश करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय स्तर पर न्यायपालिका से जुड़े जजों के बीच खेल भावना को प्रोत्साहित करने, आपसी सौहार्द को मजबूत करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
टूर्नामेंट के दौरान मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स—चार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।
गौरतलब हैं कि इससे पूर्व पहला ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट जनवरी 2025 में ओडिशा में आयोजित हुआ था।