टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

BAR ELECTION 2026: पौधे बांटकर अनूठा प्रचार कर रहे महासचिव पद के प्रत्याशी अशोक यादव, पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश

Ashok Yadav Distributes Saplings to Seek Votes in Rajasthan High Court Bar Association Elections

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के चुनाव लगातार रोचक होते जा रहे हैं। इस बार अध्यक्ष और महासचिव सहित कुल 17 पदों के लिए चुनाव होना है।

राजस्थान हाईकोर्ट के 50वें वर्ष में प्रवेश की दहलीज पर हो रहे ये चुनाव कई मायनों में खास बन गए हैं।

खास बात यह है कि इस बार चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी भी नए-नए तरीके अपना रहे हैं, जो अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

महासचिव पद पर तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे अशोक यादव ने चुनाव प्रचार का एक अनूठा तरीका अपनाया है।

वे पौधे बांटकर न केवल अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं, बल्कि अधिवक्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं।

अशोक यादव अधिवक्ताओं को पौधे भेंट कर उनसे मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उनका यह अनूठा चुनाव प्रचार अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

चुनावों में आमतौर पर पोस्टर, बैनर, जनसंपर्क और व्यक्तिगत मुलाकातों के जरिए प्रचार देखने को मिलता है, लेकिन पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वोट मांगने का यह तरीका काफी अलग नजर आ रहा है।

उनके इस प्रयास को अधिवक्ताओं का अच्छा समर्थन भी मिल रहा है। कई लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं और इसे चुनाव प्रचार का सकारात्मक एवं रचनात्मक तरीका बता रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान हाईकोर्ट के इन चुनावों में प्रत्याशी प्रचार के और कौन-कौन से नए तरीके अपनाते हैं और अशोक यादव का यह अनूठा प्रयास चुनावी नतीजों में कितना असर दिखाता है।

तीसरी बार महासचिव पद के लिए चुनावी मैदान में अशोक यादव

अशोक यादव इस बार तीसरी बार राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इससे पहले वे वर्ष 2024 और 2025 में भी महासचिव पद का चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार उनका यह तीसरा प्रयास है।

बार एसोसिएशन में अशोक यादव का संगठनात्मक अनुभव भी लंबा रहा है। उन्होंने वर्ष 2005 में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सांस्कृतिक सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी।

इसके बाद वर्ष 2010 से 2021 तक लगातार 11 वर्षों तक बार की कार्यकारिणी के सदस्य रहे। वर्ष 2023 में वे बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी बने।

अलवर से शुरू की वकालत, तीन साल बाद जयपुर हाईकोर्ट पहुंचे

अशोक यादव ने वर्ष 1997 में अलवर लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त करने के बाद अलवर से अपनी वकालत शुरू की।

करीब तीन साल बाद उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में प्रैक्टिस शुरू कर दी।

बार एसोसिएशन की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता रही है। वे वर्ष 2009 और 2018 में राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव भी लड़ चुके हैं।

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मांग रहे समर्थन

महासचिव पद के चुनाव में अशोक यादव का पौधे बांटने का तरीका इस बार खास चर्चा में है।

उनका यह प्रयास चुनाव प्रचार को पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय से जोड़ता नजर आ रहा है।

सबसे अधिक लोकप्रिय