टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Amicus Legal को जरूरत हैं जयपुर और नई दिल्ली में सीनियर लॉ एसोसिएट और एसोसिएट

Amicus Legal Hiring Senior Associates & Associates in Jaipur and New Delhi

नई दिल्ली/जयपुर। प्रतिष्ठित लॉ फर्म Amicus Legal Advocates and Consultants ने विभिन्न प्रैक्टिस एरिया में सीनियर एसोसिएट और एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती जयपुर और नई दिल्ली दोनों कार्यालयों के लिए की जा रही है।

फर्म के जयपुर कार्यालय में डिस्प्यूट रेजोल्यूशन एवं लिटिगेशन के लिए 5 सीनियर एसोसिएट, कॉरपोरेट लिटिगेशन में 3 एसोसिएट, टैक्स लिटिगेशन में 1 सीनियर एसोसिएट और 2 एसोसिएट के पद के लिए आवेदन आमत्रिंत किए गए हैं.

इसके अलावा एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट–कम–एचआर के 2 पद भी उपलब्ध हैं।

वहीं, नई दिल्ली कार्यालय में डिस्प्यूट रेजोल्यूशन एवं लिटिगेशन के लिए 2 सीनियर एसोसिएट और 2 एसोसिएट तथा जनरल कॉरपोरेट में 1 सीनियर एसोसिएट और 2 एसोसिएट की आवश्यकता है।

इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएल.बी. डिग्री और 1 से 5 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव (PQE) आवश्यक है।

एचआर पद के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कंपनी सेक्रेटरी या चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ एलएल.बी. रखने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

वेतनमान अनुभव और क्षमता के अनुसार प्रतिस्पर्धी होगा।

इच्छुक उम्मीदवार careers@amicuslegal.in पर अपना आवेदन भेज सकते हैं।

सबसे अधिक लोकप्रिय