नई दिल्ली 6 अक्टूबर
सीजेआई पर हमला करने के आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ बीसीआई ने बड़ी कार्यवाही की हैं. देर शाम जारी किए गए एक बयान से बीसीआई ने अधिवक्ता की सदस्यता को तत्काल रदृद कर दिया हैं.
CJI बी आर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने तत्काल निलंबित कर दिया है.
आरोपी अधिवक्ता को अब देश की किसी भी अदालत में पेश होने की अनुमति नहीं है.
BCI ने इस मामले में वकील के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी हैं.
CJI पर हमला
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान एक वकील ने सनातन धर्म का अपमान करने का नारा लगाते हुए CJI बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की.
CJI बी आर गवई एक मामले की सुनवाई कर रहे थे इसी दौरान कोर्ट रूम में मौजूद एक वकील द्वारा सीजेआई पर जूता फेंकने की बात कही गयी.
CJI की तरफ फेका गया जूता उन तक नहीं पहुंचा, इसी दौरान कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने वकील को पकड़ लिया.
घटना के बाद CJI बी आर गवंई शांत बने रहे और उन्होने अदालत में मौजूद वकीलों से सुनवाई में अपनी बहस जारी रखने का अनुरोध किया.
CJI ने वकिलों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सबसे परेशान न हों। इस तरह की घटनाओं से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.
सोनिया गांधी का बयान
CJI बी आर गवई पर हुए इस हमले को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बयान जारी कर निंदा की हैं.
AOR Association ने जताई नाराजगी
घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट AOR Association सख्त नाराजगी जताई हैं.

AOR Association की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
AOR Association ने इस मामले में CJI बी आर गवंई के साथ खड़े रहते हुए इस मालमे की जांच कराने के साथ अदालत से स्वप्रेणा प्रसंज्ञान लेने का अनुरोध किया गया है.