जोधपुर जयपुर, 28 सितंबर
Bar Council of Rajasthan की साधारण सभा की अति आवश्यक बैठक रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्ष भुवनेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई.
बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए फैसले के तहत राज्य अधिवक्ता परिषदों को 31 जनवरी 2026 तक चुनाव सम्पन्न कराने के फैसले की पालना कराने को लेकर चर्चा कि गयी.
Bar Council of Rajasthan की बैठक में तय किया गया कि फैसले की पालना में बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का प्रदेश में पूर्ण निष्ठा और कठोरता से पालन किया जाएगा.
नवनिर्मित विस्तार शाखा का उद्घाटन
बैठक में यह भी घोषणा की गई कि 10 अक्टूबर 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर परिसर स्थित Bar Council of Rajasthan की नवनिर्मित विस्तार शाखा का उद्घाटन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और राज्यसभा सदस्य एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा द्वारा किया जाएगा.
इसके साथ ही हाईकोर्ट जोधपुर परिसर में नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह तय करने को लेकर भी चर्चा कि गयी.
ये रहे मौजूद
साधारण सभा कि इस बैठक में जगमाल सिंह चौधरी, सैयद शाहिद हसन, डॉ. सचिन आचार्य, राजेश पंवार, रणजीत जोशी, इन्द्रराज चौधरी, कुलदीप कुमार शर्मा, घनश्याम सिंह राठौड़, सुशील कुमार शर्मा, चिरंजीलाल सैनी, डॉ. महेश शर्मा, रामप्रसाद सिंगारिया एवं जी. डी. बंसल मौजूद रहे.
उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़, सह-अध्यक्ष सुरेशचंद्र श्रीमाली, नवरंग सिंह चौधरी, रतन सिंह राव, हरेंद्र सिंह सिनसिनवार, कपिल प्रकाश माथुर सहित कई सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए.